Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेलो इंडिया में हुआ इंडस के छात्र भविष्य का चयन

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 30 Dec 2021 05:53 PM (IST)

    इंडस पब्लिक स्कूल के छात्र भविष्य का फुटबाल के खेल में खेलों इंडिया द्वारा चयन किया गया। भविष्य इंडस पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। यह चयन प्रतियोगिता 20 सितंबर को करनाल में आयोजित हुई थी।

    Hero Image
    खेलो इंडिया में हुआ इंडस के छात्र भविष्य का चयन

    जागरण संवाददाता, जींद : इंडस पब्लिक स्कूल के छात्र भविष्य का फुटबाल के खेल में खेलों इंडिया द्वारा चयन किया गया। भविष्य इंडस पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। यह चयन प्रतियोगिता 20 सितंबर को करनाल में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य से केवल 30 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इस उपलब्धि पर प्राचार्या अरूणा शर्मा ने खिलाड़ी भविष्य, अभिभावक तथा स्कूल के शारीरिक शिक्षकों को बधाई का पात्र बताया। उन्होंने भविष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इंडस स्कूल का यह छात्र अब 30 दिसंबर से पांच जनवरी तक खेलों इंडिया द्वारा करनाल में आयोजित कैंप में अपना प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के इस आधुनिक युग में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी महत्व देना चाहिए। खेलों के माध्यम से ही बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि इंडस पब्लिक स्कूल एक अनोखा प्लेटफार्म है, जिसमें बच्चों की सर्वांगीण विकास पर ध्यान देकर उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें