Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदर्श स्कूल में छात्राओं ने गुरुजनों को तिलक लगाकर मनाया गुरु पूर्णिमा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 25 Jul 2021 07:09 AM (IST)

    आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय में गुरु पूर्णिमा दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा अपने गुरुजनों का तिलक कर पुष्प बरसाए। ...और पढ़ें

    Hero Image
    आदर्श स्कूल में छात्राओं ने गुरुजनों को तिलक लगाकर मनाया गुरु पूर्णिमा

    नरवाना (विज्ञप्ति) : आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय में गुरु पूर्णिमा दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा अपने गुरुजनों का तिलक कर पुष्प बरसाए और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया की गुरु बिन ज्ञान न उपजे, गुरु बिन मीटे ना भेद, गुरु बिन संशय ना मिटे, जय जय जय गुरुदेव। इस संसार में प्रत्येक मनुष्य का गुरु अवश्य होता है, गुरु के बिना जीवन सफल नहीं होता। गुरु किसी भी रूप में हो सकता है। संसार में एक गुरु ही होता है, जो अपने शिष्य को आगे बढ़ते हुए देखकर खुश होता है। आचार्य जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि हिदू पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा चौथे महीने की आषाढ़ मास को मनाया जाता है। वेदों का ज्ञान देने वाले और पुराणों के रचनाकार महर्षि वेदव्यास का जन्म दिन इस तिथि को ही मनाया जाता है। इस अवसर पर दीपक सिगला, जोगिद्र सिंह, संदीप, दीपक शर्मा, अलका मौजूद था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निश्शुल्क कृत्रिम अंग वितरण समारोह आज

    नरवाना : नारायण सेवा संस्थान शाखा उदयपुर के तत्वावधान में निश्शुल्क अंग वितरण समारोह का आयोजन मिलन पैलेस में किया जाएगा। शाखा पदाधिकारी डा. राजेश गुप्ता व रमेश वत्स ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन शाखा के प्रदेश प्रभारी रहे स्व. धर्मपाल गर्ग की याद में किया जाएगा। उन्होंने इस पुण्य कार्य में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की। इसके अतिरिक्त उन्होंने जरूरतमंद रोगियों को इस कैम्प का लाभ उठाने का आह्वान किया, ताकि वो समाज की मुख्यधारा से जुड़़ सके। उन्होंने कहा कि सभी को जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए।