Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब तक रहेगा चंद्रग्रहण? विशेष खगोलीय घटना से होगा सुंदर नजारा, इस बार बन रहे खास संयोग

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 09:10 PM (IST)

    नरवाना में 7 सितंबर को एक विशेष खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति के अनुसार पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेगी जिससे वह गहरा लाल दिखाई देगा जिसे ब्लड मून भी कहते हैं। यह घटना रात 858 बजे शुरू होकर 8 सितंबर को सुबह 225 बजे तक रहेगी जिसकी कुल अवधि 5 घंटे 27 मिनट होगी।

    Hero Image
    कब तक रहेगा चंद्रग्रहण? विशेष खगोलीय घटना से होगा सुंदर नजारा। फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, नरवाना। रविवार सात सितंबर को आसमान में चंद्र ग्रहण के रूप में एक विशेष खगोलीय घटना घटित होने जा रही है, जो प्रकृति का एक बहुत ही सुंदर नजारा होगा। हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति के महासचिव सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार रविवार का दिन भारत सहित पूरी दुनिया के लिए विशेष खगोलीय घटना का साक्षी बनने जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कि जब पृथ्वी की पूरी छाया चंद्रमा को ढक लेती है, तो इस दौरान चंद्रमा गहरा लाल रंग का दिखाई देता है, क्योंकि सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर चंद्रमा तक पहुंचती है। इसलिए इसे ब्लड मून चंद्र ग्रहण भी कहते है।

    यह एक ब्लड मून कापर मून होगा, क्योंकि पूर्णग्रहण चरण के दौरान चंद्रमा लाल हो जाता है। यह अद्भुत घटना भारतीय समय अनुसार सात सितंबर को रात आठ बजकर 58 मिनट से शुरू होकर आठ सितंबर को सुबह दो बजकर 25 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण की अवधी पांच घंटे 27 मिनट की रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner