तीरंदाजी में हिसार की दिव्या रही प्रथम, अंतिम दिन हुए रोचक मुकाबले
जागरण संवाददाता जींद इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना में छह दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियो ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जींद : इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना में छह दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोचक मुकाबले हुए। हरियाणा तीरंदाजी संघ के सह सचिव मंजीत मलिक ने बताया कि लड़कियों के जूनियर कंपाउंड राउंड में हिसार की दिव्या ने 1377 का स्कोर करके प्रथम स्थान, हिसार की शालू ने 1300 का स्कोर कर दूसरा, जींद की वंदना गिरी ने 1287 का स्कोर कर तीसरा तथा रोहतक की रिया हुड्डा ने 1283 का स्कोर के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के रिकर्व राउंड में फतेहाबाद की तनिशा ने 1227 का स्कोर करके प्रथम स्थान, हिसार की टिशा पूनिया ने 1225 का स्कोर कर दूसरा तथा गुरुग्राम की दीपशिखा ने 1219 का स्कोर कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के विजेता खिलाड़ी 20 से 26 मार्च तक अमरावती महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। सब जूनियर कंपाउंड राउंड में रोहतक की रिया हुड्डा ने 1275 का स्कोर करके प्रथम स्थान, रोहतक की शिवानी देशवाल ने 1267 का स्कोर कर दूसरा, फरीदाबाद की डोली ने 1243 का स्कोर कर तीसरा तथा गुरुग्राम की मुस्कान शर्मा ने 1188 का स्कोर कर चौथा स्थान प्राप्त किया। रिकर्व राउंड में हिसार की टिशा पूनिया ने 1340 का स्कोर करके प्रथम स्थान, रोहतक की तमन्ना ने 1288 का स्कोर कर दूसरा, सिरसा की तानिया ने 1274 का स्कोर कर तीसरा तथा हिसार की अवनी ने 1251 का स्कोर कर चौथा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के सब इंडियन राउंड में हिसार की निशा ने 669 का स्कोर व झज्जर की अन्नू ने 669 का स्कोर करके संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, कुरुक्षेत्र की शिवानी ने 666 का स्कोर तथा हिसार की रविना ने 666 का स्कोर करके संयुक्त रूप से दूसरे स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग के विजेता खिलाड़ियों का चयन सात से 15 मार्च तक देहरादून उत्तराखंड में होने वाली राष्ट्रीय तीरदांजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला तीरंदाजी संघ के प्रधान ने सुभाष श्योराण ने विजेताओं खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए बधाई देते हुए कहा कि राज्य तीरंदाजी संघ खिलाड़ियों के लिए हर समय उनके साथ खड़ा है। बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। जिससे वो राज्य का ही नहीं, देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकाएं। इस मौके पर हरियाणा तीरंदाजी संघ के महासचिव रामनिवास हुड्डा, राज्य कार्यालय से लखन मिश्रा, इंडस ग्लोबल एकेडमी के निदेशक प्रवीन परूथी, जिला तीरंदाजी सचिव मुनीत बेरवाल, कपिल कौशिक, नीरज वशिष्ठ मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।