Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jind News: पशुबाड़े में लगी आग, बुझाने गया पड़ोसी जिंदा जल गया

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 11:00 PM (IST)

    जींद के जुलाना में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय साहिल की मौत हो गई। शॉर्ट सर्किट से पशुबाड़े में आग लगने के बाद साहिल और अन्य युवक आग बुझाने के लिए छत पर चढ़े थे। छत की मिट्टी हटाते समय कड़ी टूटने से छत गिर गई और साहिल अंदर गिर गया जिससे जलने और दम घुटने से उसकी जान चली गई। इस हादसे में एक भैंस भी जल गई।

    Hero Image
    Jind News: बुझाने गया पड़ोसी जिंदा जल गया। सांकेतिक फोटो

    संवाद सूत्र, जुलाना (जींद)। वार्ड-13 में शनिवार सुबह करीब छह बजे पशुबाड़े में रखी तूड़ी में आग लग गई। पड़ोस के कई युवक आग बुझाने के लिए छत पर चढ़ गए। युवक छत की मिट्टी हटा रहे थे। इस दौरान कड़ी जलने से छत गिर गई और 22 वर्षीय साहिल पशुबाड़े में गिर गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां जलने और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इस दौरान यहां बंधी एक भैंस भी जल गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। साहिल महम में लैब तकनीशियन डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार सुबह दीपक के पशुबाड़े में आग लग गई।

    यहां रखी तूड़ी में आग फैल चुकी थी। इससे पूरे बाड़े और गली में धुआं फैला था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। यहां एक भैंस भी बंधी थी। जब युवक छत उखाड़कर बचाव कार्य कर रहे थे, तभी छत गिर गई।

    पड़ोसी साहिल मलबे के नीचे दब गया। इसके बाद लोगों ने पानी डालकर साहिल को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। आग पर दमकल की गाड़ी ने काबू पाया।