Jind News: लड़की की शादी में गोत्र विवाद, पंचायत में भिड़े दो गुट; 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जींद के बराह खुर्द गांव में लड़की की शादी में गोत्र विवाद को लेकर पंचायत में दो गुट भिड़ गए। इस झगड़े में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जयभगवान की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें मारपीट और हमले का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, जींद। गांव बराह खुर्द में लड़की की शादी में हुए गोत्र विवाद को लेकर हुई पंचायत में दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें एक गुट के चार लोगों को गंभीर चोट आई। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ हमला करने का केस दर्ज किया है।
गांव बराह खुर्द निवासी जयभगवान ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह जून को गांव में उनके ही समाज के व्यक्तियों की पंचायत आंबेडकर भवन में हो रही थी। इसमें उनके गोत्र की लड़की का रिश्ता उनके ही समाज के दूसरे गोत्र वाले रिश्ता ले रहे थे।
इसी को लेकर उन्होंने इस बारे में पंचायत की थी। पंचायत में काफी व्यक्ति मौजूद थे। इसमें सुशील, मनजीत, सत्यवान, दलबीर, सुरजा, अजय, पवन, संदीप, लीला भी वहीं मौजूद थे। जिन्होंने एकदम उनके साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। इस झगड़े में जयभगवान, वीरेन्द्र, गुरदीप उर्फ कुलदीप, सुरेन्द्र को चोटें आई हैं।
पुलिस ने गांव बराह खुर्द निवासी सुशील, मनजीत, सत्यवान, दलबीर, सुरजा, अजय, पवन, संदीप, लीला के खिलाफ हमला करने का केस दर्ज किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।