गीता के एक श्लोक का प्रतिदिन करना चाहिए उच्चारण
श्री योग वेदांत समिति की तरफ से विद्यार्थियों को उत्तम जीवन शैली में जीने के लिए निर्माण शिविर का आयोजन किया।

जींद : भारत विद्या मंदिर मिडिल स्कूल में श्री योग वेदांत समिति की तरफ से विद्यार्थियों को उत्तम जीवन शैली में जीने के लिए निर्माण शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में समिति की तरफ से आचार्य अवनीश, नरेंद्र शर्मा, आदित्य, अमित, बहन सीमा, सुमित्रा ने प्रेरित किया। आचार्य अवनीश ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुबह उठकर अपने माता-पिता के चरण छूने चाहिए। उन्हें स्नान करके अपने अनामिका से माथे पर तिलक करना चाहिए। सूर्य और तुलसी को जल देना चाहिए। पूर्णमासी, अमावस्या, द्वादशी व रविवार को तुलसी को जल नहीं देना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी को सुबह प्राणायाम करना चाहिए। हमें गाय को रोटी अवश्य खिलानी चाहिए, क्योंकि गाय में सभी देवताओं का वास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राणायाम करने की विधि को करके दिखाया और विद्यार्थियों से इसका अभ्यास भी करवाया। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन गीता के एक श्लोक का उच्चारण अवश्य करना चाहिए। स्कूल के मुख्याध्यापक विनोद हसीजा द्वारा समिति की ओर से आए हुए स्वजनों का आभार जताया। जासं
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।