पहलवान विनेश फोगाट के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म; दिल्ली के अस्पताल में हुई डिलीवरी
अंतर्राष्ट्रीय पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के घर बेटे का जन्म हुआ है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। इस खबर से उनके ससुराल बख्ताखेड़ में खुशी की लहर दौड़ गई। विनेश फोगाट ने 6 मार्च को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने 2024 के पेरिस ओलंपिक में भी भाग लिया था और विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुई थीं।
संवाद सूत्र, जुलाना। अंतरराष्ट्रीय पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के घर किलकारी गूंजी हैं। उनके घर मंगलवार को नन्हा मेहमान आया है। सुबह 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में विनेश फोगाट ने बेटे को जन्म दिया। यह खुशखबरी जैसे की विनेश फोगाट की ससुराल बख्ताखेड़ में जैसे ही इसकी सूचना मिली परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विधानसभा क्षेत्र के गई गांवों में लोगों ने इस पर अपने-अपने तरीके से खुशी मनाई शादीपुर गांव में महिलाओं ने थाली बजा कर खुशी मनाई।
विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि चिकित्सकों ने सोमवार को ही डिलीवरी का समय निर्धारित किया था। ऐसे में विनेश को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि आपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विनेश फोगाट ने छह मार्च 2025 को इंटरनेट मीडिया खाते पर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। विनेश फोगाट की शादी बख्ताखेड़ा गांव निवासी सोमबीर राठी के साथ 14 दिसंबर 2018 को हुई थी। उनके पति सोमबीर राठी जानेमाने पहलवान रहे हैं। फिलहाल वे रेलवे में नौकरी करते हैं।
कुश्ती से सन्यास ले चुकी हैं विनेश
विनेश फोगाट जानी मानी अंतरराष्ट्रीय पहलवान रही हैं। 2024 में पेरिस ओलिंपिक में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह को एक ही दिन में तीन मैच खेले। फाइनल मुकाबले में वजन बढ़ने के कारण वे अयोग्य हो गई थी। इसके उन्होंने सन्यास की घोषणा की थी।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हुई और जुलाना से चुनाव लड़ कर जीत दर्ज की थी। चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी के साथ हुआ। विनेश फोगाट को 65,080 वोट मिले, वहीं कैप्टन योगेश बैरागी को 59,065 वोट मिले।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।