Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    चंडीगढ़ के लिए बसों का समय निर्धारित, सुबह साढ़े 4 बजे से निकलेगी पहली बस

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 12 Sep 2020 07:04 AM (IST)

    16 से शुरू होगी इंटर स्टेट बस सर्विस फोटो - 28 जागरण संवाददाता जींद अगले सप्ताह 16 सित

    चंडीगढ़ के लिए बसों का समय निर्धारित, सुबह साढ़े 4 बजे से निकलेगी पहली बस

    16 से शुरू होगी इंटर स्टेट बस सर्विस

    फोटो - 28

    जागरण संवाददाता, जींद : अगले सप्ताह 16 सितंबर से चंडीगढ़ समेत दूसरे इंटर स्टेट रूटों पर रोडवेज की लॉरी दौड़ने लगेगी। इसे लेकर चंडीगढ़ के लिए बसों का समय निर्धारित कर दिया गया है। सुबह साढ़े 4 बजे चंडीगढ़ के लिए पहली बस निकलेगी। दिन भर में आठ बसें चंडीगढ़ जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्च में लॉकडाउन के बाद बंद पड़ी बसें मई में शुरू हो गई थी लेकिन चंडीगढ़ के लिए बसें नहीं जा पा रही थी। चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को पंचकूला जाना पड़ता था। उसके बाद पंचकूला से चंडीगढ़ पहुंचना पड़ता था। अब सीधे चंडीगढ़ जाने के लिए बसों को अनुमति मिल गई है। लॉकडाउन से पहले जींद से चंडीगढ़ के लिए आठ बसें चलती थी। पहले वाले समय ही कर्मचारियों ने चंडीगढ़ के लिए निर्धारित किए हैं। ऐसे में चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए डिपो ने बड़ी राहत दी है।

    ----------------------

    यह रहेगा चंडीगढ़ के लिए बसों का समय

    चंडीगढ़ के लिए पहली बस सुबह साढ़े चार बजे, उसके बाद 5 बजकर 20 मिनट पर, 6 बजकर 40 मिनट पर पंचकुला के लिए जाने वाली बस भी पहले चंडीगढ़ जाएगी। इसके बाद 7 बजकर 50 मिनट पर, 9 बजकर 20 मिनट पर, 10 बजकर 50 मिनट पर, 12 बजे और उसके बाद दोपहर बाद 2 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए बसें जाएंगी। 3 बजकर 50 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए आखरी बस जाएगी।

    --------------------

    16 सितबर से चंडीगढ़ के लिए जींद से बस चलेंगी। फिलहाल जींद से चंडीगढ़ के लिए आठ समय निर्धारित किए गए हैं। अगर यात्रियों की संख्या कम या ज्यादा हुई तो बस के समय सारिणी में बदलाव किया जा सकता है। वहीं जल्द ही जयपुर के लिए भी बस चलाई जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ मुख्यालय पत्र भेजा हुआ है।

    -बिजेंद्र सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद डिपो।