रिटायर्ड कर्मचारी संघ नरवाना खंड के प्रधान बने बलजीत सिंह
रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड नरवाना की बैठक शहीद भगत सिंह अध्ययन केंद्र में हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत मास्टर बलबीर सिंह ने की।

संवाद सूत्र, नरवाना : रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड नरवाना की बैठक शहीद भगत सिंह अध्ययन केंद्र में हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत मास्टर बलबीर सिंह ने की। बैठक में विचार-विमर्श के बाद नरवाना खंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में राज्य उपप्रधान आजाद पांचाल व जिला प्रधान छज्जूराम नैन उपस्थित रहे।
सर्व सम्मति से लिये गए फैसले के अनुसार बलजीत सिंह को खंड प्रधान बनाया गया। होशियार सिंह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अतिरिक्त राजेंद्र शर्मा को उपप्रधान चुना गया। मास्टर सतबीर सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को रिटायर्ड कर्मचारी संघ का जींद में जिला सम्मेलन होगा, जिसमें शामिल होने के लिए शहीद भगतसिंह अध्ययन केंद्र से सुबह 9 बजे इक्कठा होकर चलेंगे। सेवानिवृत कर्मचारियों की पांच टीमें बनाई जाएंगी, जो सदस्यता अभियान चलाएगी, ताकि उनकी आवाज को बेहतर तरीके से बुलंद की जा सके।
बैठक में रामफल चहल, बलवान सिंह, सरदार सिंह, पालसिंह, सत्यनारायण, रघबीर, मेवासिंह, अमृतलाल, नरेश कुमार, रामधारी, राजसिंह, रामप्यारी, चंद्रभान, साधुराम रोहिला, निहाल सिंह, भरत सिंह, इंद्र सिंह, प्रेमचंद, रोहताश, गुरमेल, अमरनाथ ने भाग लिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।