अनिल शर्मा सर्वसम्मति से बने ब्राह्मण समाज दाड़न खाप के प्रधान
-भगवान परशुराम धर्मशाला में हुआ ब्राह्मण समाज दाड़न खाप के लोगों की बैठक का आयोजन संव

-भगवान परशुराम धर्मशाला में हुआ ब्राह्मण समाज दाड़न खाप के लोगों की बैठक का आयोजन संवाद सूत्र, उचाना : भगवान परशुराम धर्मशाला में ब्राह्मण समाज दाड़न खाप के लोगों की बैठक हुई। बैठक का आयोजन ब्राह्मण समाज दाड़न खाप के प्रधान चुनने के लिए किया गया। बैठक में पहुंचे विभिन्न गांवों से लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई। कमेटी में विभिन्न गांवों से लोगों को शामिल किया गया।
कमेटी में उचाना कलां से चंद्रपाल शर्मा, उचाना खुर्द से कर्मचंद शर्मा, मखंड से मास्टर रामप्रसाद, काकड़ोद से चंद्रभान शर्मा, मंगलपुर से बारूराम शर्मा, बड़नपुर से नरेश शर्मा, डूमरखा कलां से शीशराम सूबेदार, घसो कलां से देवीराम शर्मा, तारखां से बलवान शर्मा, खरकभूरा से देशराज शर्मा, पालवां से निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि रघुबीर शर्मा को शामिल किया गया। प्रधान चुनने के लिए बनाई गई कमेटी ने काफी देर आपस में चर्चा करके सर्वसम्मति से अनिल शर्मा का नाम प्रधान पद के लिए रखा। बैठक में पहुंचे खाप के गांवों से लोगों ने इस पर हाथ खड़े करके अपनी सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से ब्राह्मण समाज दाड़न खाप का प्रधान अनिल शर्मा को चुनने का फैसला लिया। इससे पहले ब्राह्मण समाज दाड़न खाप के प्रधान उनके दादा रविदत्त शर्मा, उनके पिता पंडित रामकुमार शर्मा भी रह चुके है। बैठक में आए लोगों ने ब्राह्मण समाज दाड़न खाप के प्रधान की जिम्मेदारी अब अनिल शर्मा को देने का फैसला लिया।
------------
हर गांवों से बनाए जाएंगे सदस्य
अनिल शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदारी ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंप कर दी है वो उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जो सम्मान की पगड़ी उनको दी है वो उस पगड़ी को कभी झुकने नहीं देंगे। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। खाप के प्रत्येक गांव से दो सदस्य कार्यकारिणी में ली जाएंगे। सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। पौधारोपण, जल बचाओ को लेकर भी खाप के गांवों के लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर कृष्ण काकड़ोद, ऋषिराम डूमरखां, मांगेराम, रामनिवास, राजेंद्र शर्मा, सत्यवान, रामदिया, वेदप्रकाश, डा. रामनिवास, सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे।
सतबीर कटवाल बने जजपा बुद्धिजीवी उचाना हलका प्रधान
संवाद सूत्र, उचाना : जननायक जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हलका उचाना की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रधान अश्वनी सुदकैन ने बताया कि उचाना जजपा कार्यालय सचिव प्रोफेसर जगदीश सिहाग, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सतबीर खटकड़, जिला प्रधान कृष्ण राठी, जींद कार्यालय सचिव गुरदीप सांगवान एवं हलके के वरिष्ठ जजपा नेताओं से विचार-विमर्श करके कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अश्वनी सुदकैन ने कहा कि सतबीर चहल कटवाल को हलका प्रधान महासचिव, सतीश बैनीवाल उचाना खुर्द को वरिष्ठ उप प्रधान, शमशेर मदेरणा सुदकैन खुर्द को उप प्रधान, राजेश श्योकंद झील को महासचिव, जयकरण हसनपुर को प्रचार सचिव, जोगेंद्र बेरवाल उदयपुर को सचिव, अशोक चहल भौंगरा को सचिव, दर्शन अलीपुरा को कोषाध्यक्ष, हेमंत शर्मा भौंगरा को आडिटर एवं कार्यकारिणी का वरिष्ठ सदस्य पवन श्योकंद डूमरखां कलां को बनाया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।