विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में पैर फिसलकर पानी में गिरने से किसान की मौत, लघुशंका के लिए रोकी थी बाइक

Published: Wed, 29 Oct 2025 02:32 AM (IST)

जींद के जैजैवंती गांव के पास एक किसान की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दुखद मौत हो गई। ...और पढ़ें

पैर फिसलने से पानी से भरे गड्ढे में गिरा, किसान की मौत

पैर फिसलने से पानी से भरे गड्ढे में गिरा, किसान की मौत

HighLights

  1. किसान की गड्ढे में गिरने से मौत

  2. जुलाना मंडी से लौटते वक्त हादसा

  3. परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम किया अंतिम संस्कार

जागरण संवाददाता, जींद। गांव जैजैवंती के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरने से खरैंटी गांव के किसान की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन को भी बुलाया। स्वजन बिना पोस्टमार्टम के शव को गांव में ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि खरैंटी गांव का 53 वर्षीय किसान अमरजीत सोमवार को जुलाना अनाजमंडी में धान की फसल बेचने के लिए आया हुआ था। सोमवार शाम को वह अपनी फसल बेचकर घर से लिए निकल गया था। रास्ते में जैजैवंती गांव के पास उसने लघुशंका के लिए अपनी बाइक रोकी।

जब वह लघुशंका के लिए जा रहा था तो उसका पैर फिसल गया और पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। देर शाम को अंधेरा होने के कारण यह किसी को दिखाई नहीं दिया। रात भर स्वजन अमरजीत की घर आने की इंतजार करते रहे।

सुबह किसी ने यहां बाइक खड़ी देखी और अरमजीत को पानी के गड्ढे में पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करवाई। यहां लगे सीसीटीवी में अमरजीत गड्ढे में गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद स्वजन बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को गांव में ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।