जींद के लाडले की विश्व रिकॉर्ड वाली मुस्कान: 8 महीने के रुद्रांश के मुंह में आठ दांत, वर्ल्ड वाइड बुक में नाम दर्ज
पैदा होने के 8 महीने बाद ही जींद के लाडले का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो हिया है। 8 महीने की उम्र में उसके मुंह में आठ दांत है। अमूमन इस उम्र में दो चार दांत होते है। लेकिन उसके मुंह में 8 दांत है। उसकी मां पेशे से डॉक्टर हैं जब उन्होंने यह देखा तो उन्होंने आवेदन कर दिया।

संवाद सूत्र, उचाना (जींद)। बांगर क्षेत्र में जन्मे रुद्रांश कुमार ने आठ माह 23 दिन की उम्र में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया है। इतनी कम उम्र में उसके 8 दांत निकल आए, जो चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से एक दुर्लभ घटना है। आमतौर पर आठ महीने के बच्चे के 2 से 3 दांत ही आते हैं।
आठ दांत इस उम्र में निकलने पर रुद्रांश का नाम रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। रेलवे रोड पर वार्ड नंबर चार निवासी रुद्रांश की माता डॉ. रश्मि पेशे से चिकित्सक है। डॉ. रश्मि ने बताया कि उसके बेटे रुद्रांश के आठ माह 23 दिन की उम्र में आठ दांत निकल आए हैं।
इस उम्र में सबसे अधिक आठ दांत आने पर उसका नाम दर्ज हुआ है। आमतौर पर आठ महीने के बच्चे के 2 से 3 दांत ही आते हैं। 20 मार्च 2025 को रुद्रांश का नाम इस रिकार्ड में दर्ज हुआ था। ऑनलाइन एप के माध्यम से नाम दर्ज करवाया। दांतों की फोटो एवं वीडियो बनाकर एप पर अपलोड करनी पड़ती है। नाम दर्ज करवाने के बाद जो प्रूफ होते हैं वो भेजने पड़ते हैं। इन सभी प्रूफ की जांच के बाद ही रिकार्ड्स में नाम दर्ज होता है।
रिकॉर्ड्स में ऐसे दर्ज होता है नाम, समझें प्रक्रिया
वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लिमिटेड यूनाइटेड किंगडम का एक ऐसा संगठन है, जो दुनियाभर में असाधारण रिकार्डों को सूचीबद्ध और सत्यापित करता है। यह एक सर्वोपरि अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करता है।
इसका एप भी है जिस पर नाम दर्ज कराने के लिए अप्लाई करना होता है। इसमें फोटो-वीडियो के अलावा अन्य प्रमाणिक दस्तावेज भी अपलोड किए जाते हैं। नाम दर्ज होने की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड होती है।
बच्चों के दांत निकलने की सामान्य प्रक्रिया को जानें
- दांत निकलने की उम्र: 6 महीने से शुरू होकर 6-7 साल तक
- दांतों की संख्या: बच्चों के 20 दांत होते हैं, जो धीरे-धीरे गिरकर स्थायी दांत आते हैं
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।