Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीघल टोल प्लाजा से सांपला तक ट्रैक्टर रैली निकालेंगे हजारों किसान

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 10 Oct 2020 06:30 AM (IST)

    केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून किसान और खेती में क्रांतिकारी सुधार लाएंगे। जिन सुधारों के लिए चौधरी छोटूराम ने 40 के दशक में अंग्रेजों से लोहा लिया था। दीनबंधु छोटूराम के किसान दर्शन को नरेंद्र मोदी जी ने लागू कर दिया है।

    डीघल टोल प्लाजा से सांपला तक ट्रैक्टर रैली निकालेंगे हजारों किसान

    जागरण संवाददाता, झज्जर : केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून किसान और खेती में क्रांतिकारी सुधार लाएंगे। जिन सुधारों के लिए चौधरी छोटूराम ने 40 के दशक में अंग्रेजों से लोहा लिया था। दीनबंधु छोटूराम के किसान दर्शन को नरेंद्र मोदी जी ने लागू कर दिया है। इससे किसान की आय में गुणोत्तर वृद्धि होगी। किसानों के जीवन धारा के लिए वरदान इन कानूनों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए शनिवार को डीघल से सांपला तक ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया गया है। किसानों की ट्रैक्टर यात्रा टोल से प्रात: 10:00 बजे शुरू होगी और चौधरी छोटूराम जी की जन्म स्थली सांपला में समाप्त होगी। ऐतिहासिक किसान ट्रैक्टर यात्रा का मार्गदर्शन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सांसद डा. अरविद शर्मा और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर करेंगे। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान ने कार्यकर्ताओं से यात्रा की रूपरेखा सांझा करते हुए दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रम कादयान ने कहा कि इस यात्रा से किसानों को भ्रमित करने वाली राजनीति बेनकाब होगी। किसान जागरण के इस यज्ञ से किसान और खेती बाड़ी का भला होगा। इस यात्रा को पूर्व विधायक नरेश कौशिक, डा. राकेश, शमशेर खरकड़ा, सतीश नांदल, राम अवतार बाल्मीकि तथा अजय बंसल का सान्निध्य मिलेगा। हजारों किसानों की हाजिरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करेगी। जिला के ज्यादा से ज्यादा किसानों का आह्वान है कि इस किसान कल्याण यज्ञ में आहुति देकर भारतवर्ष की तरक्की का रास्ता सुनिश्चित करें।