विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जूनियर कोच छेड़खानी मामला: मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर, पीड़िता के पिता बोले- हमें अदालत पर भरोसा

By Amit PopliEdited By: Rajat Mourya
Published: Sat, 26 Aug 2023 04:41 PM (IST)

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ जूनियर कोच से छेड़खानी के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने चार्जशीट दायर कर ...और पढ़ें

मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर, पीड़िता के पिता बोले- हमें अदालत पर भरोसा
मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर, पीड़िता के पिता बोले- हमें अदालत पर भरोसा

माछरौली/झज्जर, संवाद सूत्र। Sandeep Singh News पिछले लंबे समय से हरियाणा में चर्चित रहे मंत्री संदीप सिंह पर क्षेत्र के एक गांव की जूनियर कोच के साथ छेड़खानी के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी चार्जशीट दायर की है। पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर करने पर पीड़िता के पिता ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने इसे 'देर आए दुरुस्त आए' वाली कहावत के रुप में चरितार्थ किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है और अब उम्मीद है कि हर हाल में उन्हें न्याय मिलेगा और मंत्री संदीप सिंह को भी जेल की हवा जरूर खानी पड़ेगी। हालांकि, पिता का दर्द भी इस बात को लेकर छलका कि चार्जशीट में दुष्कर्म के प्रयास की धारा दर्ज नहीं की गई है।

सीएम मनोहर लाल से जवाब मांगा

इस दौरान उन्होंने सीएम मनोहर लाल से भी जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जो सीएम पीड़िता के आरोपों को अनर्गल आरोप बताते थे, अब कहां और किसे क्या जवाब देंगे।

मौजूदा विस सत्र में इस मामले को विपक्ष द्वारा न उठाए जाने पर पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्हें दुख है कि विपक्ष ने कैसे इस मुद्दे को नहीं उठाया। जबकि, सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भी खोखला साबित हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।