'अफवाहें सच, कहानी बहुत गहरी...', पत्नी के साथ हिमाचल लौटे 'IIT बाबा' अभय सिंह; अब बयां किए दिल के जज्बात
आईआईटी मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियर अभय सिंह, जिन्हें आईआईटीएन बाबा के नाम से जाना जाता है, अपनी शादी को लेकर ...और पढ़ें
-1775754650489_m.webp)
पत्नी के साथ हिमाचल लौटे IIT बाबा अभय सिंह।
HighLights
आईआईटीएन बाबा अभय सिंह ने प्रीतिका से शादी की पुष्टि की।
विवाह एक साल की गहन साधना, कल्कि वर्ल्ड निर्माण का हिस्सा।
लक्ष्य हिमाचल में आधुनिक विज्ञान-गुरुकुल आधारित आश्रम स्थापित करना।
जागरण संवाददाता, झज्जर। आईआईटी मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई और लाखों का पैकेज ठुकराकर अध्यात्म की राह चुनने वाले अभय सिंह, जिन्हें दुनिया आईआीटीएन बाबा के नाम से भी जानती है, प्रयागराज महाकुंभ के बाद इन दिनों वे अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।
अपने पैतृक शहर झज्जर से हिमाचल प्रदेश लौटने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने वायरल हो रही शादी की तस्वीरों के पीछे छिपे गहन सत्य और अपने एक वर्ष के कठिन परिश्रम का खुलासा किया है।
पत्नी प्रीतिका के साथ पूरा किया सफर
पत्नी प्रीतिका के संग पोस्ट डालते हुए अभय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दुनिया केवल शादी की तस्वीरें देख रही है, लेकिन इसके पीछे एक साल की वह गहन साधना है जिसे उन्होंने और उनकी पत्नी प्रीतिका ने मिलकर पूरा किया है।
यह भी पढ़ें- 'IIT बाबा अभय सिंह ने क्यों की शादी, क्या परिवार के साथ रहेंगे? विवाह को लेकर सबकुछ किया क्लियर
उन्होंने बताया, अफवाहें सच हैं, लेकिन कहानी बहुत गहरी है। हमारी शादी की वायरल तस्वीरों के पीछे एक साल की कठिन साधना और कल्कि वर्ल्ड का निर्माण छिपा है। हमने अपने आध्यात्मिक उद्देश्य के प्रति समर्पित रहने के लिए महाशिवरात्रि के पावन दिन को अपने मिलन के लिए चुना।
सनातन और विज्ञान का संगम: एक साझा मिशन
बता दें कि अभय सिंह की पत्नी प्रीतिका, जो स्वयं कर्नाटक की रहने वाली हैं और खगोल विज्ञान में मास्टर डिग्री धारक हैं, इस मिशन में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अभय ने बताया कि उनकी मुलाकात ईशा फाउंडेशन में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने ऋषिकेश में कल्कि वर्ल्ड पर काम शुरू किया।
उनका साझा मिशन केवल गृहस्थ जीवन बिताना नहीं है, बल्कि सनातन धर्म के वास्तविक सार ज्ञान, भक्ति और क्रिया योग को हर जिज्ञासु तक पहुंचाना है। उन्होंने धर्मशाला में रहकर नटराज पार्वती साधना डिजाइन की और ए ब्यूटीफुल प्लेस टू गेट लास्ट नामक पुस्तक पर गहनता से काम भी किया।
यह भी पढ़ें- कौन हैं IIT बाबा अभय सिंह की पत्नी? कर्नाटक की इंजीनियर बनीं हरियाणा की बहू; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
क्रिया योग साधना करेंगे लॉन्च
हालांकि, उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि वे केवल गपशप के पीछे न भागें, बल्कि वास्तविक उद्देश्य को समझें। यहां भी आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही वे क्रिया योग साधना लान्च करने वाले हैं।
जबकि लक्ष्य हिमाचल की वादियों में एक ऐसे आश्रम और श्री यूनिवर्सिटी की स्थापना करना है, जहां पर आधुनिक विज्ञान और प्राचीन गुरुकुल परंपरा का अनूठा मिलन होगा।
यह भी पढ़ें- IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, इंजीनियर पत्नी के साथ पहुंचे झज्जर वाले घर; मां ने बहू को मिठाई खिलाकर उतारी आरती
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।