विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं IIT बाबा अभय सिंह की पत्नी? कर्नाटक की इंजीनियर बनीं हरियाणा की बहू; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

Published: Mon, 06 Apr 2026 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2026 03:38 PM (IST)

प्रयागराज महाकुंभ से फेमस हुए आईआईटी बाबा अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर प्रीतिका से हिमाचल में शिवरात्रि पर शादी ...और पढ़ें

आईआईटी बाबा अभय सिंह अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ। फोटो जागरण

आईआईटी बाबा अभय सिंह अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ। फोटो जागरण

HighLights

  1. आईआईटी बाबा अभय सिंह ने विवाह किया।

  2. कर्नाटक की इंजीनियर प्रीतिका बनीं जीवनसंगिनी।

  3. सनातन यूनिवर्सिटी बनाने की है उनकी योजना।

डिजिटल डेस्क, झज्जर। प्रयागराज महाकुंभ में फेमस हुए आईआईटी बाबा अभय सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उनकी शादी की खबर मिलते ही एक बार फिर वे सुर्खियों में आ गए हैं। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले आईआईटी बाबा शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने कर्नाटक की रहने वाली इंजीनियर से शादी की है।

कौन हैं आईआईटी बाबा की पत्नी?

उनकी पत्नी का नाम प्रीतिका है। वो भी इंजीनियर हैं और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की रहने वाली हैं। करीब एक साल पहले इनकी मुलाकात हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त थे। बाद में दोनों के बीच प्यार हो गया।

8 महीने बाद दोनों ने शादी कर ली। उन्होंने 15 फरवरी को शिवरात्रि के शुभ अवसर पर हिमाचल में शादी कर ली। दोनों का कहना है कि वे शादी से बेहद खुश हैं।

baba2

गांव वाले मंदिर में पत्नी के साथ पूजा करते आईआईटी बाबा

बाबा को लेकर क्या बोलीं पत्नी?

अभय सिंह की पत्नी प्रीतिका ने कहा कि अभय काफी सरल नेचर के हैं। वो बेहद ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। अब हम सनातन को आगे बढ़ाने में काम करेंगे। हम आगे चलकर सनातन यूनिवर्सिटी बनाने का विचार कर रहे हैं। प्रीतिका ने कहा कि हम श्री यूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, इंजीनियर पत्नी के साथ पहुंचे झज्जर वाले घर; मां ने बहू को मिठाई खिलाकर उतारी आरती

इस यूनिवर्सिटी में सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान को पूरी तरह से जोड़ा जाएगा। यहां सीखाने वाला ज्ञान और साधना वाला ज्ञान दोनों पर काम होगा।

baba1

पत्नी के साथ रस्म निभाते आईआईटी बाबा

अपने घर आए आईआईटी बाबा

शादी रचाने के बाद आईआईटी बाबा अपनी पत्नी प्रतीका के साथ झज्जर वाले घर पहुंचे। इसके बाद मां ने बहू को मिठाई खिलाकर आरती उतारी। घर पर लोगों का तांता लग गया। काफी संख्या में लोग उन्हें देखने और फोटो खिंचाने आ रहे हैं।