'IIT बाबा' अभय सिंह ने क्यों की शादी, क्या परिवार के साथ रहेंगे? विवाह को लेकर सबकुछ किया क्लियर
आईआईटी बाबा अभय सिंह ने प्रतीका से शादी कर ली है और दो साल बाद अपने झज्जर स्थित घर लौटे ...और पढ़ें
HighLights
आईआईटी बाबा अभय सिंह ने प्रतीका से शादी की।
झज्जर स्थित घर पहुंचकर भविष्य की योजनाएं बताईं।
पहाड़ पर आश्रम और आध्यात्मिक केंद्र बनाएंगे।
डिजिटल डेस्क, झज्जर। प्रयागराज महाकुंभ से फेमस हुए आईआईटी बाबा अभय सिंह शादी के बंधन में बंध गए। शादी रचाने के बाद अपनी पत्नी प्रतीका के साथ झज्जर वाले घर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने अपना फ्यूचर प्लान भी बताया, साथ ही शादी के सवालों का खुलकर जवाब दिया। क्या आईआईटी बाबा अब घर में परिवार के साथ रहेंगे? साधु रहेंगे या आम जीवन व्यतीत करेंगे?
शादी करने के सवाल पर अभय सिंह ने कहा कि ये तो तय था कि शादी करेंगे। भगवान ने हमें इनसे (पत्नी) मिलवाया है। हम करीब एक साल से इनके साथ हैं। हालांकि, ऑनलाइन के जरिए काफी समय से जुड़े हैं। हमने पहले मंदिर में शादी की फिर कोर्ट मैरिज की। अभय सिंह करीब दो साल बाद घर पहुंचे हैं।
अब कैसा जीवन व्यतीत करेंगे आईआईटी बाबा?
सामान्य जीवन या साधु के रूप में जीवन यापन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सामान्य और साधु में अंतर नहीं करते हैं। शादी के बाद परिवार के साथ रहने पर उन्होंने कहा कि हम पहाड़ पर आश्रम बनाएंगे। घर में परिवार के साथ नहीं रहेंगे।
यह भी पढ़ें- कौन हैं IIT बाबा अभय सिंह की पत्नी? कर्नाटक की इंजीनियर बनीं हरियाणा की बहू; कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
साथ ही यूथ को संदेश देने पर उन्होंने कहा कि हम शिक्षा पर काम कर रहे हैं। लोग जीवन को नहीं समझते हैं। लोग सिर्फ काम को समझते हैं। लोग सिर्फ जीविका निकालने के लिए काम करते हैं। जीवन को कैसे अच्छे से जीना है वो सिखाना है। अध्यात्म के साथ कैसे चलना है वो भी सीखना चाहिए। इस पर हम एक साल से काम कर रहे हैं।
आईआईटी बाबा का क्या है फ्यूचर प्लान?
माता-पिता के इकलौती संतान पर उन्होंने कहा कि न दोस्ती किसी से न दुश्मनी किसी से। हमारा जो कर्तव्य होगा, वो तो निभाएंगे ही। हमारे चीज से अगर वो जुड़ना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। दो साल बाद घर आने पर कैसा महसूस कर रहे हैं तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ठीक ही है।
यह भी पढ़ें- IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, इंजीनियर पत्नी के साथ पहुंचे झज्जर वाले घर; मां ने बहू को मिठाई खिलाकर उतारी आरती
हम जहां भी जाते हैं घर ही लगता है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल मॉडल पर अध्यात्म का रिसर्च सेंटर खोलेंगे। उनकी पत्नी भी उनके कामों में साथ दे रही हैं। वे भी अध्यात्म के रास्ते पर सनातन यूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रही हैं।
बता दें कि आईआईटी बाबा करीब दो महीने पहले हिमाचल में शिवरात्रि के अवसर पर शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद आज वे अपने झज्जर वाले घर पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। उन्हें देखने के लिए घरों में लोगों का तांता लगा रहा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।