Updated: Fri, 01 Aug 2025 08:19 PM (IST)
बेरी के जहाजगढ़ स्थित श्याम मंदिर में एक पुजारिन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रजनी मध्य प्रदेश की रहने वाली थी और पांच दिन पहले ही अपने पति के साथ मंदिर आई थी। घटना के समय पति मंदिर के काम में व्यस्त था। रजनी का शव मंदिर परिसर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संवाद सूत्र, बेरी। जहाजगढ़ के श्याम मंदिर में पांच दिन पहले परिवार के साथ आई पुजारिन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे गांव जहाजगढ़ स्थित श्याम मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया। जब मंदिर परिसर में कमरे में एक पंखे पर महिला का शव लटकता दिखाई दिया। घटना के समय उसका पति राजकुमार मंदिर के कार्य में व्यस्त था।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मृतका की पहचान मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के बीरा गांव निवासी रजनी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा।
जहां पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के स्वजनों को सौंप दिया है। बताते हैं कि राजकुमार और उसकी पत्नी रजनी पांच दिन पहले ही सांपला से जहाजगढ़ के श्याम मंदिर में आए थे। राजकुमार मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहा था और दंपति मंदिर परिसर में ही रह रहा था। ग्रामीण पवन कुमार ने बताया कि रजनी ने सुबह के समय श्रद्धालुओं के लिए चाय भी बनाई व खाना भी खिलाया।
मंदिर में रजनी के बहन का लड़का भी साथ रह रहा था। बहन का लड़का मंदिर में पूजा पाठ में व्यस्त था। दिन के समय में चार वर्ष के उसके बच्चे ने खिड़की से देखा और वहां बैठे ग्रामीणों को बताया कि मेरी मां पंखे से लटकी है। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
जांच अधिकारी गोपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।