विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरौला में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम

By Edited By:
Published: Fri, 04 Mar 2016 01:01 AM (IST)

झज्जर : पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को सुरहेती गांव म

News Article Hero Image

झज्जर : पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को सुरहेती गांव में सरपंच भूपेंद्र सिंह व सरौला गांव के सरपंच की अध्यक्षता में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान निदेशक आरपी धींगड़ा के मार्ग दर्शन में हुए कार्यक्रम का संचालन सतपाल राठी ने किया। आरपी धींगड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान की ओर से बेरोजगार युवक व युवतियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए निशुल्क अल्प अवधि के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिलाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, लघु उद्योग, मधुमक्खी पालन, कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए शहर की पुरानी तहसील परिसर स्थिति संस्थान कार्यालय में पंजीकरण किया जाता है। जिसके उपरांत विशेषज्ञ बेरोजगारों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण देते हैं।