स्कूलों में पहुची मोबाइल वैन, नुक्कड़ नाटक से फैलाई जागरूकता
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : राजकीय कन्या वरिष्ठ माद्यमिक विधालय माडोठी, मातन एवं राजकीय वरिष्ठ माद्
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : राजकीय कन्या वरिष्ठ माद्यमिक विधालय माडोठी, मातन एवं राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक विधालय खरहर में ब्रेकथू्र सामाजिक संस्था की मोबाइल वीडियो वैन ने बच्चों को लिंग भेद व लिंग चयन के बारे में जागरूक किया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक, खेल व लघु फिल्म माध्यम से लोगों से लिंगभेद व लिंग चयन के मुद्दे पर चर्चा की। इस मौके पर संस्था की उप निदेशक वीनू कक्कर ने कहा कि मिशन हजार हमारे इस सवाल को जवाब तलाशने की पहल है कि हमारे आस-पास लड़किया क्यों नहीं दिखती, क्योंकि हमारा मानना है कि हमारे आस-पास जितनी अधिक लड़किया होंगी यह समाज उतना ही सुरक्षित होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था ने रोहतक, पानीपत, सोनीपत और झज्जर के स्कूल और कॉलेज के 10 हजार बच्चों के साथ एक सर्वे किया है।
सर्वे रिपोर्ट में साफ दिखता है कि महिलाएं जन्म से लेकर स्कूल-कॉलेज, नौकरी और सार्वजनिक जगहों से गुम हैं। 66 फीसदी लोगों ने यहा की महिलाओं को शाम ढलने के बाद बाहर आते-जाते नहीं देखा।
यौन उत्पीड़न पर छह राज्यों में किये गए सर्वे में भी 90 फीसदी लड़किया और महिलाओं ने मानना है कि सार्वजनिक स्थान जैसे ऑटो स्टैंड, बस स्टॉप आदि पर उन्होंने कभी न कभी यौनिक हिंसा का सामना किया है। लड़कियों की संख्या कम होने के पीछे सुरक्षा की कमी को महत्वपूर्ण कारण माना जाता है। यहीं वजह है कि 90 फीसदी अभिभावक लड़कों को लड़कियों की अपेक्षा अधिक महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तस्वीर को बदलने के लिए मिशन हजार अभियान भी इस दिशा में उठाया गया एक कदम है। इस मौके पर खरहर स्कूल की प्राचार्या सीमा मदान ने कहा कि हमें लड़कियों के महत्व को समझना होगा और उन्हें सम्मान की नजर से देखने की जरूरत है। इस मौके पर नरेश कुमार, सरोज, कुसुम, सरला, सज्जन सिंह, जगदीश, बरनाली, रोकी, मीना व मनोज आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।