विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित छह लोग गिरफ्तार, देश से गद्दारी करने का आरोप; पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े तार

Published: Sat, 17 May 2025 03:48 PM (IST)Updated: Sat, 17 May 2025 05:48 PM (IST)

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तानी खुफिया ...और पढ़ें

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, हिसार। हरियाणा की फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Youtuber Jyoti Malhotra) को पाकिस्तान से जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है। बता दें कि ज्योति मल्होत्रा साल 2023 में पाकिस्तान गई थी, वहीं से उसका संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से हुआ।

ज्योति मल्होत्रा 'ट्रैवल विद जो' यूट्यूब चैनल चलाती है। इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ज्योति मल्होत्रा को हिसार से गिरफ्तार किया गया है। ज्योति मल्होत्रा की अगर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर देखा जाए तो ज्यादातर वीडियो पाकिस्तान ट्रेवल के हैं।

कैसे हुई थी दानिश से मुलाकात?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्योति मल्होत्रा का यू-ट्यूब पर ट्रैवल विद जो के नाम से चैनल बना हुआ है। 2023 में पासपोर्ट बनवाने के बाद वह दिल्ली में पाकिस्तान जाने के वीजा बनवाने के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गई थी। वहां पर अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से मुलाकात हुई थी।

उस समय ज्योति ने दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया था। उसके बाद ज्योति की दानिश से बातचीत होनी लगी। वीजा पर जब वह पाकिस्तान गई तो उसने दानिश के कहने पर पाक निवासी अली अहवान से मुलाकात की।