विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहतक में लिव इन में रह चुके 23 वर्षीय युवक ने चुन्नी से फंदा लगाकर दे दी जान

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 03:09 PM (IST)

युवक ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम ...और पढ़ें

रोहतक में एक युवक के आत्‍महत्‍या करने का मामला सामने आया है
रोहतक में एक युवक के आत्‍महत्‍या करने का मामला सामने आया है

जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक में एक दर्दनाक घटना सामने आई। शहर के सुखपुरा चौक पर युवक ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, शव का पोस्‍टमार्टम करवा स्‍वजनों को सौंप दिया है। जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले तक युवक एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। हालांकि फिलहाल वह अकेला था।

मूलरूप से गोहाना का रहने वाला 23 वर्षीय अंकित करीब 10 दिन पहले सुखपुरा चौक स्थित एक कमरे में किराये पर रहता था। उस प्लाट में और कोई कमरा नहीं है। जो यहां पर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह जब काफी देर तक भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो कमरे में अंकित का शव चुन्नी के फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद सुखपुरा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे।

युवक के बारे में जानकारी जुटाकर उसके स्वजनों को सूचना दी गई। कुछ समय बाद स्वजन वहां पहुंचे, तब जाकर शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे स्पष्ट हो सके कि उसने आत्महत्या क्यों की है। फिलहाल स्वजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। जिस पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि जिस महिला के साथ वह लिव इन में रहा था वह महिला कहां पर है।

----युवक मानसिक रूप से परेशान था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।

- कृष्ण कुमार, प्रभारी सुखपुरा चौकी