Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा से एक साल पहले लापता हुई युवती दिल्ली की झुग्गियों से मिली, SIT की जांच के बाद क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 11:48 AM (IST)

    हिसार से लापता हुई नाबालिग लड़की को दिल्ली में खोजा गया। एक साल पहले गायब हुई यह लड़की नानकपुरा के पास झुग्गी झोपड़ियों में मिली। परिवार ने लड़की को ढूंढने के लिए कई बार प्रदर्शन किए थे। एसआईटी जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की। लड़की के पिता ने आत्मदाह का प्रयास भी किया था।

    Hero Image
    हिसार से लापता हुई नाबालिग लड़की दिल्ली में मिली

    जागरण संवाददाता, हिसार। आजाद नगर थाना क्षेत्र से करीब एक वर्ष पहले लापता हुई साढ़े 16 वर्षीय नाबालिग लड़की दिल्ली के नानकपुरा के नजदीक झुग्गी झोपड़ियों में एक महिला के पास मिली है। इस लड़की को ढूंढने के लिए इसके माता-पिता पिछले एक साल से चक्कर काट रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार ने तीन बार लघु सचिवालय पर धरना भी दिया था। यह लड़की 29 सितंबर 2024 को लापता हुई थी। एचएयू में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से न मिलने देने पर लड़की के पिता ने तेल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की थी। सीएम ने मामले में एसआइटी गठित करवाई थी। जिसके बाद मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। अब स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने इस लड़की को ढूंढ निकाला।

    लड़की के पिता को दिल्ली से किसी ने फोन कॉल कर बताया था कि उसने इस लड़की को दिल्ली की एक मार्केट में देखा था। इस सूचना पर बाद स्टेट क्राइम ब्रांच ने लड़की काे ढूंढ निकाला और परिवार के साथ हिसार ले आई। यहां पर मेडिकल करवाकर मजिस्ट्रेट के समक्ष 183 के बयान करवाए है।

    पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में एक युवक पर केस दर्ज भी किया है। लड़की ने अब अपने परिवार के साथ रहने की इच्छा जताई है। मामले में स्टेट क्राइम ब्रांच टीम ने बताया कि दिल्ली में झुग्गियों में रह रही एक लड़की से उसकी दोस्ती थी। उस लड़की व उसकी मां के साथ ही उसकी झुग्गी में रहने लगी थी। 

    दिल्ली की मार्केट में देखी थी गई लड़की दिल्ली के मोतीबाग में तीन दिन पहले मार्केट में किसी ने वहां पर लड़की को देखा था। इसके बाद इसकी वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर देखी। इंटरनेट पर नंबर देखकर ही इसके स्वजन को काल कर सूचना दी। इस सूचना पर उस क्षेत्र में गए। वहां रात 11.30 बजे तक झुग्गी-झोपड़ियों में तलाशी की तो यह लड़की मिल गई। अदालत में 164 के बयान करवाए है।

    दिल्ली में एक लड़के के संपर्क में आई पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि वहां पर एक लड़के के संपर्क में आई थी, जिसके साथ करीब 15 से 20 दिन रही। इस लड़के पर लड़की ने दुष्कर्म के आरोप लगाए है। पुलिस ने पोक्साे एक्ट सहित अन्य धाराओ में केस दर्ज किया है।

    लड़की के छोटे भाई ने सुबह 4 बजे भी इंटरनेट पर वीडियो डाल कर अपनी बहन के मिलने का धन्यवाद किया। वे बहन के लिए लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे थे, लेकिन अब बहन मिल गई तो यहां पर खुशी में बैठे हैं। उसके पिता व परिवार के अन्य लाेग हर्षिता से मिलने पर भावुक हो गए। पिता ने बताया कि उसका बेटा इंटरनेट पर अपनी बहन की गुमशुदगी की पोस्ट डालता रहता था। एक वीडियो को देखकर दिल्ली से किसी ने उनके पास फोन किया।