Move to Jagran APP

एक साल पहले हुई शादी, बहू थाने में जा बोली- ससुर करता है दुष्‍कर्म

विवाहिता का आरोप है कि उसे ससुराल पक्ष दहेज के लिए तंग करते थे व मारपीट भी करते थे। इसके अलावा एक दिन उसका ससुर रात में उसके कमरे में घुस आया व उसके साथ दुष्कर्म किया

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 04:39 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 08:31 AM (IST)
एक साल पहले हुई शादी, बहू थाने में जा बोली- ससुर करता है दुष्‍कर्म
एक साल पहले हुई शादी, बहू थाने में जा बोली- ससुर करता है दुष्‍कर्म

हांसी, जेएनएन। हिसार के हांसी शहर की एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा उससे दहेज मांगा जा रहा था व उसे प्रताडि़त किया जाता था। पुलिस ने सास व पति के खिलाफ भी दहेज प्रताडऩा व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार हांसी की एक कालोनी में रहने वाली महिला का विवाह बीते वर्ष फरवरी महीने में हिसार में हुआ था। विवाहिता का पति मैनेजर के पद पर कार्यरत है। विवाहिता का आरोप है कि उसे ससुराल पक्ष दहेज के लिए तंग करते थे व मारपीट भी करते थे। इसके अलावा एक दिन उसका ससुर रात में उसके कमरे में घुस आया व उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि इस बारे में जब उसने अपने पति व सास से शिकायत की तो उन्होंने भी उसका पक्ष लेने के बजाए ससुर को ही सपोर्ट किया।

यह भी पढ़ें: पत्‍नी ने फोन नहीं उठाया तो ससुराल जाकर पत्‍नी और सास की कर दी हत्‍या

ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर वह अपने मायके में आ गई और महिला थाने में विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया है व ससुर पर दुष्कर्म के संगीन आरोप लगाए है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पति, सास व ससुर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, दहेज व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: छात्रा से फोन पर अश्‍लील बातें करता था शिक्षक, अब तीसरे की गई नौकरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.