Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Toll Rate in Haryana: आज से रामायण टोल पार करने पर देना होगा ज्यादा शुल्क, जानिए किस वाहन पर कितनी हुई बढ़ोत्तरी

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 11:28 AM (IST)

    राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को सोमवार से अधिक भुगतान करना होगा। इसकी वजह यह है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ...और पढ़ें

    Hero Image
    आज से रामायण टोल पार करने पर देना होगा ज्यादा शुल्क (फाइल फोटो)।

    संवाद सहयोगी, हांसी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई की ओर से नए वित्त सत्र 2024-25 से रेट में बढ़ोतरी की गई है। नए रेट सोमवार तीन जून से लागू हो जाएंगे। इस बार रेट में दो से पांच फीसदी का इजाफा किया गया है। मगर अब एक बार फिर रेट में बढ़ोतरी की गई है। नए रेट लागू होने के बाद इस टोल प्लाजा पर कार, जीप, वेन के सिंगल साइड जाने पर 95 रुपये लगेंगे, लेकिन आना-जाना दोनों करने पर 5 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले अगर टोल की बात करें तो जहां 135 लगते थे, अब इसमें 140 रुपये लगेंगे। इसके अलावा 20 किलोमीटर के दायरे में नान कमर्शियल वाहनों का मासिक पास जो पहले 330 रुपये में बनता था, इसमें अब 10 रुपये का इजाफा किया गया है। यह अब 340 रुपये में बनेगा। इसके अनुसार अब वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पडेगा। मतलब अब सफर महंगा हो जाएगा।

    ये भी पढ़ें; Salman Khan: भिवानी में छुपा था सलमान की हत्या की साजिश रचने वाला पांचवां आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    वह सफर चाहे किसी कार से हो या फिर बड़े वाहन से। टोल टैक्स की न्यूनतम बढ़ोतरी पांच रुपये की हुई है। जैसे-जैसे वाहनों की कैटेगरी में बदलाव आएगा, टोल टैक्स में भी फेरबदल बढ़ता जाएगा। टोल प्लाजा पर फास्ट टैग अनिवार्य है। टोल टैक्स अब फास्ट टैग के माध्यम से ही कटता है। इसके लिए वाहन चालक को फास्ट टैग में रिचार्ज करवाना पड़ता है। फास्ट टैग न होने पर वाहन चालकों से दोगुना टैक्स वसूला जाता है।

    कैटेगरी वाइज जानें... टोल पर लागू दर

    वाहन का प्रकार
    अब पहले
    कार,जीप, वैन 95 90
    एलसीवी 150 150
    बस, ट्रक 315 310
    एमवी एक्सल वाहन 495 485
    ओवरसाइज 605 590
    तीन एक्सेल व्यावसायिक वाहन 345 335

    हाईवे पर 57 किमी का टोल का दायरा

    यह टोल प्लाजा पूरे जिले व दिल्ली रोड पर सबसे अहम है। दिल्ली व हिसार रूट की तरफ जाने के लिए वाहन चालकों को अब अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी होगी। अगर कार से जाते है तो एक टोल प्लाजा पर 5 से 10 रुपये का इजाफा तय है। अन्य कैटेगरी के वाहन जैसे एलसीवी, बस या ट्रक, थ्री एक्सेल, 4 से 6 एक्सेल के रेट अलग से हुए है। रोजाना रामायण टोल प्लाजा से 15 हजार वाहन गुजरते है। एनएच-09 रामायण टोल प्लाजा 57 किमी सड़क का है।

    टोल टैक्स में हर साल की तरह इस साल भी दो-पांच प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। अब कार का टोल टैक्स 90 रुपये से बढ़कर 95 रुपये हो गया है।

                                                                  - विजय शर्मा, मैनेजर, रामायण-मायड टोल प्लाजा

    ये भी पढ़ें: Haryana News: पिछले पांच लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में होती रही भिड़ंत, आंकड़ों से समझिए प्रदेश की राजनीति