Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yoga Day 2025: हरियाणा में वर्ल्ड रिकॉर्ड... 20 लाख से अधिक लोगों ने किया योग, बाबा रामदेव भी रहे मौजूद

    By Jagran News NetworkEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sat, 21 Jun 2025 09:53 AM (IST)

    हरियाणा ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से एक विशाल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित लगभग 20 लाख लोगों ने राज्य के सभी 22 जिलों और 121 खंडों में सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर आयोजित किया गया।

    Hero Image

     


    राज्य ब्यूरो, पंचकूला। आज शनिवार को मनाए जा रहे 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा विश्व रिकॉर्ड बनाया। प्रदेश के सभी 22 जिलों और 121 खंडों में सामूहिक योगाभ्यास किया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लेकर मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ 20 लाख लोग आसन लगाते नजर आए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर पर होगा, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और योगगुरु बाबा रामदेव के साथ एक लाख लोग योगाभ्यास किया। यहीं पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व को कर्म का संदेश दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजधानी चंडीगढ़ से लेकर ग्राम पंचायतों तक में योगाभ्यास के कार्यक्रम होंगे। योग दिवस कार्यक्रमों को लेकर सरकार ने सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों और सांसद-विधायकों की ड्यूटी लगाई है। इस बार “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम है।

    पोर्टल पर 20 लाख से अधिक लोगों ने योगाभ्यास के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। पतंजलि योगपीठ, भारतीय योग संस्थान, ब्रह्मकुमारी और आर्ट आफ लिविंग जैसी संस्थाएं 2500 स्थानों पर योग शिविर आयोजित कर रही हैं। सभी स्कूल-कालेजों के साथ ही 714 व्यायामशालाओं में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हरित योग के अंतर्गत 10 लाख औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा।