Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 12:43 PM (IST)

    हिसार के नारनौंद में डाटा स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के दौरान एक महिला की रक्तस्राव से मौत हो गई। मृतका के पति ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है क्योंकि महिला को रेफर करने की बजाय डॉक्टर ने बच्चेदानी पर कट लगाया जिससे रक्तस्राव बढ़ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, नारनौंद (हिसार)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाटा में एक गंभीर मामला सामने आया है। मोठ करनैल गांव की 23 वर्षीय आशु की प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत हो गई। मृतका के पति ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार गांव मोठ करनैल निवासी महिला 23 वर्षीय आंसू को वीरवार सुबह 11:30 बजे प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसको पीएचसी डाटा लाया गया। मरीज के बार-बार आग्रह करने के बावजूद डॉक्टर ने रेफर नहीं किया। शाम तक उसे वहीं पर रखा गया।

    डॉक्टर ने प्रसव के दौरान बच्चेदानी पर कट लगाया। इससे रक्तस्राव बढ़ गया। शाम छह बजे दिन की ड्यूटी वाली डॉक्टर चली गई। उन्होंने रात शिफ्ट की डॉक्टर को मरीज की स्थिति के बारे में नहीं बताया। रात के समय ड्यूटी पर आई डॉक्टर ने जांच के बाद तुरंत मरीज को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

    अग्रोहा में डॉक्टरों ने बताया कि मरीज का काफी खून बह चुका है। रात 11:30 बजे उसे आइसीयू में भर्ती किया गया। अत्यधिक रक्तस्राव और हृदय गति बढ़ने के कारण हार्ट अटैक की आशंका थी। शनिवार सुबह आशु को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला के पति विकास ने नारनौंद थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    महिला के शव का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन को सौंप दिया है। उसे एक साल की बेटी है। पति विकास ने बताया कि यह मौत पूरी तरह पीएचसी डाटा की स्टाफ नर्स और आशा वर्कर की लापरवाही का नतीजा है। उसने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पति के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। महिला के शव का अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।