Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: आज कई जिलों में बारिश के आसार, स्मॉग के साथ धुंध भी मुश्किल करेगी राह

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 07:49 AM (IST)

    Haryana Weather Update Today हरियाणा में मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश तो 10 जिलों में धुंध या स्मॉग छा सकता है। कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं कई शहरों की हवा अभी भी साफ नहीं हुई है। रोहतक की हवा सबसे खराब है यहां का एक्यूआई 396 तक पहुंच गया है।

    Hero Image
    पानीपत में चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार शाम सात बजे ही वाहनों को फॉग लाइटें जलानीं पड़ी। (फोटो- जागरण)

    जागरण संवाददाता, हिसार/पानीपत। प्रदेश में सोमवार को मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञानियों ने दक्षिण पश्चिमी के जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही 10 जिलों में धुंध या स्मॉग छा सकता है। रविवार को सिरसा जिला सबसे ठंडा रहा। रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ हवा लगातार खराब चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    396 तक पहुंचा रोहतक का एक्यूआई

    रोहतक शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सबसे ज्यादा खराब है। उसका एक्यूआई 396 तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है।

    मौसम में बदलाव के चलते सुबह के समय धुंध या स्मॉग छा रहा है। सोमवार को दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में 23 दिसंबर को कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की भी संभावना बन रही है।

    27 दिसंबर से मौसम में होगा बदलाव

    पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिले आते हैं। इसके बाद 24 से 26 तक मौसम साफ रह सकता है। इसके बाद नए पश्चिमी विक्षोभ से 27 दिसंबर के बाद से फिर से मौसम में बदलाव के चलते दोबारा से वर्षा की संभावना बन सकती है। 10 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट है।

    खराब हुई कई जिलों की हवा

    प्रदेश में शहरों की हवा साफ नहीं हुई है। रोहतक की हवा स्तर ज्यादा खराब श्रेणी में है। उसके अलावा चरखी दादरी और गुरुग्राम की हवा का एक्यूआई भी 300 से 400 के बीच में चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Weather News: कश्मीर में ठंड से थोड़ी राहत, लेकिन अभी भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    यहां धुंध का अलर्ट

    अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत में धुंध का यलो अलर्ट है।

    कैथल प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    वहीं, कैथल डीसी प्रीति ने शीत लहर के चलते शीत-घात से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देशानुसार विशेष एडवाइजरी जारी की है। डीसी ने आम नागरिकों से शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की है।

    इन दिनों शीतलहर चल रही है। इसी के मद्देनजर हम सावधानी बरतकर शीत घात से बच सकते हैं। शीतलहर से बचाव के लिए इन बातों की पालना जरूर करें। उन्होंने कहा कि शीत-घात से बचने के लिए मौसम पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्रों से मौसम संबंधित जानकारी लेते रहे। हाथों में दस्ताने रखें। सिर पर टोपी या मफलर पहने, स्वास्थ्य वर्धक भोजन लें।

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में आज बारिश की संभावना, इस सप्ताह पड़ेगी कड़ाके की ठंड

    comedy show banner