Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update Haryana: सर्दी ने तोड़ा 14 साल का रिकार्ड, हिसार में 1.2 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Tue, 15 Dec 2020 08:12 AM (IST)

    हरियाणा में उत्तर पश्चिमी हवा चलने से राज्य में दिन व रात्रि तापमान में लगातार दो दिन से गिरावट हो रही है। यह गिरावट मंगलवार तक जारी रहने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    Hero Image
    15 और 16 दिसंबर को बादल छाने से हरियाणा में रात्रि तापमान बढ़ने की संभावना है

    हिसार,जेएनएन। उत्तर पश्चिमी हवा ने हिसार में लोगों के हाड़ कंपा दिए हैं। चौधरी चरण सिहं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की मौसम वेधशाला के अनुसार रात्रि तापमान ने पिछले 14 वर्ष का रिकार्ड तोड़ा है। सोमवार को रात्रि तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सबसे कम वर्ष 2005 में 0.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिसंबर माह के 14 दिनों के तापमान के आकलन में यह स्थिति सामने आई है। साथ ही सीजन का सबसे ठंडा दिन भी सोमवार दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

    मौसम विभाग ने पहले ही किया था सचेत

    एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवा चलने से राज्य में दिन व रात्रि तापमान में लगातार दो दिन से गिरावट हो रही है। यह गिरावट मंगलवार तक जारी रहने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण सुबह के समय धुंध छा सकती है। मंगलवार व बुधवार को बीच-बीच में हल्के बादल आने से रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।

    15 वर्षों में दिसंबर के 14 दिनों का सबसे कम रात्रि तापमान

    14 दिसंबर 2005- 0.3

    9 दिसंबर 2006- 1.7

    14 दिसंबर 2007- 4.0

    13 दिसंबर 2008- 1.4

    8 दिसंबर 2009- 2.7

    10 दिसंबर 2010- 2.5

    14 दिसंबर 2011- 3.5

    4 दिसंबर 2012- 4.0

    11 दिसंबर 2013- 6.0

    12 दिसंबर 2014- 3.0

    14 दिसंबर 2015- 2.3

    3 दिसंबर 2016- 6.3

    8 दिसंबर 2017- 4.9

    14 दिसंबर 2018- 4.1

    6 दिसंबर 2019- 4.5

    14 दिसंबर 2020- 1.2

    नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

    पिछले पांच दिनों में किस प्रकार गिरा अधिकतम तापमान

    10 दिसंबर- 26.4

    11 दिसंबर- 25

    12 दिसंबर- 24

    13 दिसंबर- 17.8

    14 दिसंबर- 17.4

    नोट- तापमान एचएयू की मौसम वेधशाला से लिए गए हैं।

    पिछले पांच दिनों में किस प्रकार गिरा न्यूनतम तापमान

    10 दिसंबर- 10.0

    11 दिसंबर- 7.0

    12 दिसंबर- 8.2

    13 दिसंबर- 3.6

    14 दिसंबर- 1.2

    नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

    ------------

    हवा की रफ्तार- 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा

    सूर्य चमकने का समय- 4.2 किलोमीटर प्रति घंटा

    दृश्यता- 56 मीटर

    फीसद गेम

    आद्रता- 73 फीसद

    12 फीसद न्यूनतम तापमान कम हुआ पिछले पांच दिनों में

    19 फीसद अधिकतम तापमान कम हुआ पिछले पांच दिनों में

    comedy show banner
    comedy show banner