Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, आज 11 जिलों में होगी झमाझम बारिश; इन जिलों में लू का भी खतरा

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 07:43 AM (IST)

    हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में जल्द ही प्री-मानसून की वर्षा शुरू होने की संभावना है। 18 जून के बाद प्री-मानसून की वर्षा हो सकती है। रविवार को 11 जिलों में वर्षा और 11 जिलों में लू चलने की संभावना है। वर्षा के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

    Hero Image
    हरियाणा में आज 11 जिलों में बारिश के आसार हैं। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। प्री-मानसून की वर्षा जल्द ही प्रदेश में शुरू होगी। उससे पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। रविवार को प्रदेश के 11 जिलों में वर्षा तो 11 जिलों में लू चलने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    18 जून के बाद प्री-मानसून की वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्षा के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। शनिवार को पूरे दिन लू से लोग परेशान रहे। शाम को हवाएं चलनीं शुरू हुईं, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से लगातार मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की गई है।

    शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा की संभावना थी, लेकिन नहीं हुई। दिन के समय पूरे प्रदेश में तेजी से लू चली। इससे तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में गर्मी के कम होने की उम्मीद है। प्रदेश में वर्षा के साथ तेज हवाएं चल सकती है।

    वहीं, 18 जून के आसपास प्री मानसून की वर्षा शुरू हो सकती है। विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवाओं में बदलाव तथा आंशिक बादलवाई आने तथा धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 15 जून रात्रि व 16 जून को कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।

    वर्षा का येलो अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।

    लू का अलर्ट : यलो अलर्ट : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व गुरुग्राम।