Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update : हरियाणा में कई जगह ओलावृष्टि, रविवार को साफ रहेगा मौसम

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sat, 14 Mar 2020 09:07 PM (IST)

    हरियाणा में इस बार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव ने किसानों का काफी नुकसान किया है। रविवार से मौसम खुश्क रहने की संभावना है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Weather Update : हरियाणा में कई जगह ओलावृष्टि, रविवार को साफ रहेगा मौसम

    जेएनएन, हिसार। हरियाणा में इस बार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव ने किसानों का काफी नुकसान किया है। इस महीने का तीसरा पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को पास हुआ तो कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश कर गया। इससे कुछ इलाके फतेहाबाद के रतिया, हिसार के बरवाला और नारनौंद में तो सड़कों और खेतों में ओलों की चादर बिछी दिखाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, पानीपत और कैथल जिले में भी कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। किसानों का कहना था कि ओलावृष्टि के कारण सबसे अधिक नुकसान गेहूं, सरसों और चने की फसल में हुआ है। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष सेवा ङ्क्षसह आर्य का कहना है कि किसानों पर मौसम की मार पड़ी है। नुकसान बढ़ता जा रहा है। सब्जियां तो पूरी तरह से खराब ही होने की कगार पर हैं। सरकार को किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

    मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो थंडरस्टोर्म (गरज-चमक) के कारण किसी-किसी बेल्ट पर पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक देखने को मिलता है, जिससे किसी-किसी स्थान पर ही ओलावृष्टि होती है। ठीक ऐसा ही मौसम शनिवार को फतेहाबाद, हिसार के बरवाला में बना दिखाई दिया।

    रविवार को मौसम साफ होने की उम्मीद

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में रविवार से मौसम खुश्क रहने की संभावना है। अभी तक पुरवाई हवाएं चल रही थीं। रविवार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। जिसके कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

    एमएम में बारिश का आकड़ा

    अंबाला     7.6

    कुरुक्षेत्र      8

    यमुनानगर 6.6

    करनाल    8.4

    पानीपत    15.0

    कैथल       17.5

    हिसार      0.1

    सिरसा    बूंदाबांदी

    फतेहाबाद   3

    तापमान की स्थिति

    जिला         न्यूनतम

    करनाल         10.5

    कैथल           8.0

    कुरुक्षेत्र          11

    पानीपत          11

    हिसार          11.4

    सिरसा        11

    फतेहाबाद     12

    झज्जर        12

    दादरी         10

    रोहतक        14

    भिवानी       11

    नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें