यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Flower Festival 2024: हरियाणा के हिसार में आज से शुरू होगा शहरी खेती एक्सपो और पुष्प उत्सव-2024
Hisar News चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 के नजदीक स्थित एग्री-टूरिज्म सेंटर व बोटेनिकल गार्डन ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा के हिसार में आज से शुरू होगा शहरी खेती एक्सपो और पुष्प उत्सव-2024
- बीआर काम्बोज होंगे मुख्यातिथि
- विद्यार्थियों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं की जाएंगी आयोजित
जागरण संवाददाता, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 के नजदीक स्थित एग्री-टूरिज्म सेंटर व बोटेनिकल गार्डन में आमजन के लिए 2 व 3 जनवरी को ‘शहरी खेती एक्सपो एवं पुष्प उत्सव 2024’ शुरू होगा।
बीआर काम्बोज होंगे मुख्यातिथि
इसकी तैयारियां पूरी हो गई है। मुख्यातिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज मौजूद रहेंगे। दो दिवसीय उत्सव के दौरान गमलों में उगाए गए गुलदाऊदी की बड़े आकार वाले (स्टैंडर्ड) व छोटे आकार (स्प्रे टाईप) किस्मों के फूलों, गमले में लगे फोलिएज प्लांट, पाम, गैंदा, कैक्टस व सक्यूलैंटस, ताजा पुष्प और स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
