पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के नेतृत्व में नारनौंद में निकाली तिरंगा यात्रा
आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नारनौंद में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कार् ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी,नारनौंद : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नारनौंद में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्तों के नारे लगाए और कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए पूरे कस्बे की गली गली में पहुंचे। तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जैसे-जैसे यात्रा कस्बे के में चल रही थी तो लोगों ने छतों पर चढ़कर पूर्व वित्त मंत्री का फूलों की बरसात करके जोरदार स्वागत किया। हर कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा था। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि भारत की आजादी का 75 वा वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। देश के सभी शहीदों को यह यात्रा समर्पित है और हम देश के शहीदों को नमन करते हैं। जिन्होंने हमें आजादी दिला कर आज खुली हवा में सांस लेने का मौका दिया है और हमारी नई पीढ़ी इस यात्रा से संकल्प ले रही है। कि देश के शहीदों ने जो सपने लेकर देश को आजाद करवाया था। आज देश में हम अमन चैन के साथ जीवन जी रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इसमें अहम योगदान है। अभियान में नारनौंद हलके के कार्यकर्ताओं की जो ड्यूटी लगाई गई थी उसको पूरी मेहनत के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरा किया है। जिला उपाध्यक्ष अजय सिधु, सुषमा पंचाल, बिजेंद्र लोहान, संजय खरब, जयवीर माजरा, सुनील बैरागी, अमित यादव, सुनीलपाल, प्रेम वर्मा, नरेश वर्मा, कुलदीप गौतम, कपिल गुराना इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान महिला विग की जिला प्रधान सुषमा पंचाल के नेतृत्व में महिलाएं हरियाणवी वेशभूषा में तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति के गीतों पर नृत्य नजर करती आई। तिरंगा यात्रा के दौरान महिलाए भी पूरे जोश में नजर आई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।