करियर बनाने में मदद करेगा उम्मीद पोर्टल, सिरसा के 81 फीसद विद्यार्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन
स्कूलों के विद्यार्थियों को करियर बनाने की उलझन से बाहर निकालने व सही मार्गदर्शन के लिए शिक्षा विभाग का उम्मीद पोर्टल मददगार बनेगा। जिसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा दसवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी को करियर के साथ-साथ विभिन्न छात्रवृत्ति संबंधी सही जानकारी मिलेगी।

सिरसा, जेएनएन। स्कूलों के विद्यार्थियों यह तय नहीं कर पाते हैं कि भविष्य में करियर के लिए क्या करें। स्कूलों के विद्यार्थियों को इस उलझन से बाहर निकालने व सही मार्गदर्शन के लिए शिक्षा विभाग के उम्मीद पोर्टल मददगार बनेगा। जिसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा दसवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी को करियर के साथ-साथ, विभिन्न छात्रवृत्ति संबंधी सही जानकारी मिलेगी। इस पोर्टल पर विद्यार्थी घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर शिक्षा के साथ करियर संबंधित गाइडेंस ले सकता हैं। सिरसा जिला में करीबन 81 फीसद विद्यार्थियों ने उम्मीद पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
पोर्टल से जुड़े है देश-विदेश के 21 हजार से अधिक कालेज
जिले में उम्मीद पोर्टल का कार्य देख रहे एबीआरसी संजय ने बताया कि उम्मीद पोर्टल पर 555 से अधिक कैरियर संबंधी विकल्प है। इसके अलावा विद्यार्थी के आस-पास सहित देश-विदेश के 21 हजार से अधिक कालेज उम्मीद पोर्टल से जुड़े हुए है। इसके अलावा 3 लाख से अधिक कोर्स व 1200 से अधिक छात्रवृत्ति के बारे में पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध है। वहीं पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई के लिए किन्ही 2 देशों का चयन भी कर सकता है।
--- इस प्रकार कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी एसआरएन नंबर के साथ करेंगे। जो मोबाइल फोन पर पोर्टल को एक्सेस कर सकते हैं।
- मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप पर इंटरनेट ब्राउजर ओपन करें।
- डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट उम्मीद करियर पोर्टल डॉट कॉम टाइप कर एंटर करेंगे। इसके पश्चात उम्मीद पोर्टल खुल जाएगा।
- पोर्टल में एसआरएन नंबर व पासवर्ड में 123456 अंक डालकर लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद पोर्टल ओपन होगा। यहां से विद्यार्थी किसी भी करियर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
किस ब्लॉक से कितने फीसद विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण
ब्लॉक, प्रतिशत
बड़ागुढां, 91
नाथूसरी चौपटा, 91
डबवाली, 87
ऐलनाबाद, 97
रानियां, 85
ओढां, 82
सिरसा, 59
---स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए उम्मीद पोर्टल मददगार बनेगा। इस पोर्टल पर 81 फीसद विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। विद्यार्थियों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
संतकुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।