Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में दो महीने के बच्चे की मौत, लिव-इन पार्टनर बोला- मेरा नहीं दुष्कर्म आरोपी का था बच्चा

    हिसार में एक महिला के दो महीने के बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। महिला के लिव-इन पार्टनर ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चा उसका नहीं है बल्कि दुष्कर्म के आरोपी का है। उसने बताया कि महिला के साथ फतेहाबाद में दुष्कर्म हुआ था जिसके बाद वह गर्भवती हुई। बच्चे का पहले भी NICU में इलाज चला था।

    By SURESH KUMAR Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 28 Aug 2025 10:13 PM (IST)
    Hero Image
    हिसार में दो माह के बच्चे की उपचार के दौरान मौत। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, हिसार। शहर के एक मुहल्ला में रहने वाली महिला के दो माह के बच्चे की वीरवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वजन बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने जांच के बाद बच्चे को नीकू में भर्ती कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहां पर उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मां के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति ने बताया कि यह बच्चा मेरा नहीं है। एक व्यक्ति ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म किया था।

    उसके बाद वह गर्भवती हुई थी। यह बच्चा दुष्कर्म के आरोपित का है। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और उसके साथ आए व्यक्ति ने वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो माह के बच्चे को सिविल अस्पताल में लेकर आए। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई।

    जब बेटे की मौत का पता मां को चला तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे आपातकालीन कक्ष में दाखिल करवाया गया। बेड के पास मौजूद व्यक्ति ने बताया कि इस महिला के साथ साढे चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रहता हूं। महिला ने अनबन के चलते पहले पति को छोड़ दिया था। हम दोनों का दो साल का बेटा है।

    व्यक्ति ने बताया कि मेरे साथ रहने वाली महिला के साथ करीब साढे आठ महीने पहले एक व्यक्ति ने फतेहाबाद एरिया में दुष्कर्म किया था। जिससे यह गर्भवती हो गई थी। उस समय पुलिस में केस दर्ज करवाया गया था।

    उसके बाद वह मेरे पास लौट आई। महिला ने दो माह पहले सिविल अस्पताल में लड़के को जन्म दिया था। उस समय नवजात का 23 दिन तक निकू में उपचार चला था। उसके बाद बच्चे को घर ले गए थे। सुबह तबीयत खराब होने पर अस्पताल लेकर आए थे।