Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार से गुरुग्राम को मिली पहली ट्रेन, 1 जुलाई से रोजाना चलेगी, 7 घंटे में पंहुचाएगी

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 25 Jun 2019 06:33 AM (IST)

    जागरण संवाददाता हिसार हिसारवासियों के लिए खुशखबरी है। अब तक गुरुग्राम जाने के लिए बसा

    हिसार से गुरुग्राम को मिली पहली ट्रेन, 1 जुलाई से रोजाना चलेगी, 7 घंटे में पंहुचाएगी

    जागरण संवाददाता, हिसार : हिसारवासियों के लिए खुशखबरी है। अब तक गुरुग्राम जाने के लिए बसों में जाने वाले यात्री अब कम किराये में हिसार से गुरुग्राम जा सकेंगे। रेलवे बीकानेर मंडल 1 जनवरी से दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन (54309/54310) का विस्तार हिसार से कर रहा है। इस ट्रेन के चलने के बाद हिसार के यात्री रेवाड़ी, गुरुग्राम होकर दिल्ली जा सकेंगे। यह ट्रेन हिसार से सुबह 3:40 बजे चलेगी और सुबह 10:52 पर गुरुग्राम और दोपहर 12:20 पर पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन सुबह 5:20 बजे पुरानी दिल्ली से चलेगी और दोपहर दो बजे हिसार पहुंचेगी। इसके अलावा रेल गाड़ी संख्या 74847/46, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी डेमू रेलसेवा को सवारी गाड़ी के रूप में संचालित किया जाएगा। इस ट्रेन में नीले रंग के डिब्बे जुड़ेंगे। रेवाड़ी जाने के लिए यह ट्रेन (54316) हिसार से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी और लोहारू व सतनाली होकर शाम 7:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। वहीं रात 8.30 बजे रेवाड़ी से चलकर यह ट्रेन (54315) यह ट्रेन 12:20 बजे हिसार पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है समय सारणी

    हिसार से पुरानी दिल्ली पुरानी दिल्ली से हिसार

    स्टेशन प्रस्थान स्टेशन प्रस्थान

    हिसार 03:40 सुबह पुरानी दिल्ली 05:20 सुबह

    सिवानी 04.21 गुरुग्राम 06:26

    झूम्पा 04.38 रेवाड़ी 08.15

    सादुलपुर 05.30 कनीना खास 08.50

    लोहारू 06.45 महेन्द्रगढ 09.14

    सतनाली 07.05 सतनाली 09.46

    महेन्द्रगढ 07.38 लोहारू 10.28

    कनीना खास 08.02 सादुलपुर 12.30

    रेवाड़ी 09.35 झूम्पा 12.57

    गुरुग्राम 10.54 सिवानी 13.14

    पुरानी दिल्ली 12.20 हिसार 14.00 दोपहर

    -----------

    गाड़ी संख्या 74847/46, रेवाड़ी-हिसार-रेवाडी डेमू रेलसेवा को एक जुलाई से शुरू होगी। इस ट्रेन का नाम बदलकर गाडी संख्या 54315 व 54316 कर दिया है। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात साढ़े 8 बजे रवाना होकर सुबह 01.55 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54316 हिसार से दोपहर ढाई बजे रवाना होकर शाम को 7:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। हिसार से चलकर यह ट्रेन करीब 3 बजे सिवानी, 3:20 पर झूम्पा, 03.55 बजे सादलपुर, शाम 6:26 बजे महेंद्रगढ़ होकर रेवाड़ी जाएगी।