Haryana Train Cancel: हिसार-दिल्ली ट्रेन आज नहीं चलेगी, यमुना ब्रिज पर जलभराव के कारण रेल यातायात बाधित
दिल्ली के यमुना ब्रिज पर जलभराव के कारण रेल यातायात बाधित हुआ है। कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं जिनमें दिल्ली-हिसार और हिसार-रेवाड़ी रूट की ट्रेनें शामिल हैं। लगातार बारिश से व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है क्योंकि माल परिवहन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जासं, हिसार। दिल्ली यमुना ब्रिज पर जल भराव के कारण रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। जिस कारण शनिवार को गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार रेलसेवा का संचालन नहीं किया गया है।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 54316 जो हिसार-रेवाड़ी तक चलती है। यह ट्रेन भी 6 सितंबर को रद रहेगी। गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी-हिसार 6 सितंबर को रद रहेगी। इसके अलावा 7 सितंबर को भी गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली रेलसेवा को रद कर दिया गया है।
वर्षा के कारण ट्रेनें लगातार रद हो रही है। जिस कारण आम यात्रियों समेत व्यापारियों को भी भारी नुकसान हो रहा है। वर्षा के कारण हुए जलभराव के कारण छोटे व्यापारियों के साथ बड़े व्यापारियों का काम भी प्रभावित हो गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।