Traffic Rules Fatehabad: 10 गुना बढ़ी चालान की राशि, नहीं सुधरे लोग, 23 हजार वाहनों के कटे चालान
1 सितंबर 2019 को नया नियम लागू किया गया। नया नियम लागू होने के बाद चालान भी अनेक हुए। एक बार फिर से पहले जैसे हालात बन रहे है। इस साल बीते 8 महीनों में 23498 वाहनों के चालान हो चुके है।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। दो साल पहले पूरे भारत में ट्रैफिक नियमों को सख्ती से पालन करवाने के लिए नया नियम बना दिया गया। पहले साल इसका असर भी देखने को मिला। लेकिन अब जैसे-जैसे समय गुजर रहा है वैसे ही लोग नियमों की अनदेखी कर रही है। पुलिस की सजगता के कारण ऐसे वाहनों के चालान भी काटे जा रहे है। लेकिन लोग है कि मानने को तैयार नहीं है।
नये नियम लागू होने के बाद हुए ज्यादा चालान
1 सितंबर 2019 को नया नियम लागू किया गया। नया नियम लागू होने के बाद चालान भी अनेक हुए। लेकिन अब पहले जैसे हालात बन रहे है। सड़कों पर नाबालिग वाहन लेकिर दौड़ रहे है। वर्ष 2020 में अधिकतर समय में लाकडाउन लगा रहा फि भी 20398 वाहनों के चालान किए गए। यहीं हाल इस साल का है। 8 महीनों में 23498 वाहनों के चालान हो चुके है। चार महीने अभी बाकी है। ऐसे में यह आंकड़ा 30 हजार के पास पहुंच जाएगा। नाबालिग वाहन चलाते समय पुलिस ने 49 को चालान किए है जो वर्ष 2020 में 37 था। ओवरस्पीड के 503 चालान हुए है। वहीं फोन का प्रयोग करते हुए 188 लोगों का चालान किया गया है।
अब जरा फीसद में जाने आंकड़ा
जुर्माना राशि 2019 के बाद : 10 फीसद अधिक बढ़ी
ओवर स्पीड का 2019 की अपेक्षा 47 फीसद अधिक काटा गया चालान
पिछले साल की अपेक्षा इस साल 13 फीसद अधिक नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए
पुलिस ने दो सालों में काटे चालान
वर्ष कुल चालान काटे गए
2020 20398
2021 23498
दो सालों में पुलिस ने किस लापरवाही के अधिक काटे चालान
चालान 2020 2021
हेलमेट 2631 1359
सीट बेल्ट 1993 1922
बिना आरसी 1048 755
बिना डीएल 1898 939
अंडर एज ड्राइविंग 37 49
ओवर स्पीड 320 503
फोन प्रयोग 56 188
प्रदूषण 503 95
दो साल पहले ट्रैफिक ने नए चालान की सूची की थी जारी
चालान 2019 2021
किसी दूसरे व्यक्ति को लाइसेंस देने पर 100 500
चेकिंग के दौरान डीएल न दिखाने पर 100 500
मोबाइल का प्रयोग करने पर 100 500
बिना हेलमेट 100 500
तीन सवारी के साथ दो पहिया चलाना 100 500
सार्वजनिक स्थानों पर वाहन पार्क करने पर 100 500
सीट बेल्ट न पहनने पर 100 500
बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना 100 300
बिना लाइसेंस वाले को गाड़ी देने पर 800 2500
बिना लाइसेंस 500 5000
बिना बीमा के वाहन चलाने पर 800 2400
नशे में गाड़ी चलाने पर 2000 5000
पुलिस जागरूकता अभियान भी चला रही है
फतेहाबाद के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस चालान काटने के साथ-साथ जागरूकता अभियान चला रही है। नियम का पालन न करने वालों का चालान किए जा रहे है। लोगों से अपील है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन अवश्य करे।