Tokyo Paralympics: पैरा एथलीट दीपा मलिक से हुए प्रेरित और रोहतक के विनोद ने शुरू की प्रैक्टिस
रोहतक के पैरालिंपिक खिलाड़ी विनोद मलिक ने चार साल पहले ही प्रैक्टिस शुरू की थी। दरअसल वे उस समय पैरा एथलीट दीपा मलिक से प्रेरित हुए थे जिसके बाद उन्हो ...और पढ़ें

रतन चंदेल, रोहतक : टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे रोहतक के पैरालिंपिक खिलाड़ी विनोद मलिक ने चार साल पहले ही प्रैक्टिस शुरू की थी। दरअसल वे उस समय पैरा एथलीट दीपा मलिक से प्रेरित हुए थे, जिसके बाद उन्होंने रोहतक में डिस्कस थ्रो की प्रैक्टिस आरंभ कर दी। विनोद के मुताबिक उस समय वे दुकान चलाते थे। दिन में दुकान संभालते और सुबह-शाम राजीव गांधी स्टेडियम में डिस्कस थ्रो की प्रैक्टिस करने जाते थे।
उनका कहना है कि मन में कुछ करने का जज्बा हो तो दिव्यांगता भी आपका रास्ता नहीं रोक सकती है। रोहतक के शास्त्री नगर में रहने वाले विनोद का लक्ष्य अब टोक्यो पैरा लिंपिक में 52 किलोग्राम में देश के लिए डिस्टकस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतना है। इससे पहले भी वे नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर अनेक बार मेडल जीतकर नाम रोशन कर चुके हैं। टोक्यों में भी बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए मेडल जीतने की उनसे उम्मीद है।
विनोद ने फोन पर बताया कि उन्होंने 2016 में महिला पैरा एथलीट दीपा मलिक से प्रेरित होकर डिस्कस थ्रो खेलना शुरू किया था। उन्होंने रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में एथलेटिक कोच अमरजीत के पास खेल की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने आर्चरी कोच संजय सुहाग से भी खेलों को लेकर चर्चा की तो उन्होंने भी विनोद का मार्गदशन किया। पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद विनोद अब टोक्यो में दम दिखाने उतरेंगे।
पैरा एथलीट विनोद मलिक की ये हैं उपलब्धियां :
- जयपुर में 2017 में हुई नेशनल चैंपियनिशप में कांस्य पदक
- पंचकूला में 2018 में हुई नेशनल चैंपियनिशप में कांस्य पदक
- पेपिस में 2019 हुई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनिशप में कांस्य पदक
- बैंकलौर में 2021 में हुई नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।