तेरा भाणा मीठा लागे : संत राजिद्र सिंह महाराज
सावन कृपाल रूहानी मिशन के संत राजिंद्र सिंह महाराज का कहना है हम सभी कितने भाग्यशाली हैं कि ईश्वर ने हमें खाने के लिए भरपूर अन्न दिया है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हिसार : सावन कृपाल रूहानी मिशन के संत राजिंद्र सिंह महाराज का कहना है कि अपने दैनिक जीवन में हम अनेक कठिनाइयों, परेशानियों और निराशाओं का सामना करते हैं। चीजें हमेशा हमारे अनुसार नहीं चलतीं। अगर हम दूसरों की बातचीत पर और स्वयं के विचारों और वचनों पर ध्यान दें तो हम पाते हैं कि उनमें से कईयों में यह शिकायत होती है कि जिदगी हमारे साथ कैसा सुलूक कर रही है। जिदगी कई बार कड़वी प्रतीत होती है और बदले में हमें कड़वाहट से भर देती है। क्या कभी हमने जिदगी के बारे में एक अलग अंदाज से सोचा है। उन्होंने कहा कि हमें सभी को यह सोचना चाहिए कि वास्तव में हम कितने भाग्यशाली हैं। आखिरकार हम इंसान हैं। इस धरती पर कितने प्रकार के जीव चलते हैं। यहां पर चौपाये, जमीन पर रेंगने वाले सरीसृप, कीड़े-मकोड़े आदि रहते हैं। कई प्रकार के जीव हवा में और पानी में भी रहते हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम इंसान के जैसे पैदा हुए हैं। हममें से कितनों ने कभी अपने जीवन के लिए प्रभु का धन्यवाद किया है। जब चीजें गलत हो जाती हैं तो हम प्रभु से शिकायत करते हैं पर उन सैकड़ों वस्तुओं के बारे में क्या, जो प्रभु ने हमें दीं हैं। प्रभु ने हमें पर्याप्त भोजन दिलाया जिससे हम अभी तक जी सके। हमें कपड़ों और मकान के द्वारा गर्मी, सर्दी, बरसात आदि से बचाकर रखा गया। हममें से अधिकतर का एक परिवार है जहां से हमें प्रेम मिलता है। हमें किसी न किसी प्रकार की शिक्षा मिली है और हम कोई काम-काज करते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।