विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में आसमान से बरस रही है आग, 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 15 Apr 2017 01:16 PM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 06:02 PM (IST)

हरियाणा में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से अाग ...और पढ़ें

हरियाणा में आसमान से बरस रही है आग, 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
हरियाणा में आसमान से बरस रही है आग, 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

जेएनएन, हिसार। हरियाणा में गर्मी चरम पर है और ऐसा लग रहा है मानाे आसमान से अाग बरस रही है। तापमान लगातार बए़ रहा है। राज्‍य में अधितकर स्‍थानों पर पारा 40 से 42 डिग्री सेल्‍िसयस पर पहुंच गया है। शुक्रवार की तरह शनिवार काे भी भीषण गर्मी है और लू चल रही है। हिसार में पारा 43 डिग्री से‍ल्सियस के करीब पहुंच गया है।

हिसार में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी शहर व आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी है और पारा 43 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है। दोपहर के समय लाेगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में किसानों की सेमग्रस्त जमीन को लीज पर लेकर कमाई करेगी सरकार

रोहतक व चरखीदादरी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को इसमें अौर इजाफे का अनुमान है। भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, कैथल सहित अन्‍य जगहों पर भी भीषण गर्मी है। करनाल, अंबाला में भी गर्मी चरम पर है। इन स्‍थानों पर भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का कोई आसार नहीं लग रहा।

हिसार में भीषण गर्मी में सड़क से गुजरती महिला।

हिसार में तापमान 42.8 डिग्री से.पर पहुंचा, -रोहतक और चरखी दादरी में पारा 42 डिग्री पर पहुंचा

हिसार के हरियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राज सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है अौर अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

देखें तस्‍वीरें: हरियाणा में गर्मी ने किया बुरा हाल, पारा 43 डिग्री पर


कहां कितना तापमान

जिला          अधिकतम    न्यूनतम

हिसार           42.8          17.7
सिरसा          40.3           25.4
फतेहाबाद     41.1            24.2
चरखी दादरी  42              25
झज्जर         40             19

 यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा की फिल्‍म की सी कहानी अंबाला में, नाम बदलकर चार युवतियों से रचाई शादी

रोहतक         42              21
भिवानी        41              25
करनाल        41              22
अंबाला        41.5            24
पानीपत       40              25
गुरुग्राम       41              25
रेवाड़ी          42              24.2
नारनौल       42              25
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।