विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तारीफ में बदले ताने: मिसाल बनी रोहतक की महिला ऑटो चालक, प्रियंका गांधी भी कर चुकी हैं सवारी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 22 Dec 2020 10:28 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 02:49 PM (IST)

Women Empowerment रोहतक की प्रमिला ने लोगों के तानों को तारीफ में बदल दिया है। करीब छ‍ह सालों से ऑटो चला रही प्रमिला मिसाल बन गई हैं। वह करीब 150 महिलाओं को ऑटाे चलाना सिखा चुकी हैं। प्रमिला के ऑटो में प्रियंका गांधी भी सवारी कर चुकी हैं।

रोहतक की महिला ऑटो चालक प्रमिला और उनके ऑटो में सवार प्रियंका गांधी वाड्रा। (फाइल फोटो)
रोहतक की महिला ऑटो चालक प्रमिला और उनके ऑटो में सवार प्रियंका गांधी वाड्रा। (फाइल फोटो)

रोहतक, जेएनएन। अब यह भी आटो चलाएगी, देखते हैं कितने दिन तक चला पाती है। छह साल पहले जब प्रमिला ने आटो चलाना शुरू किया था तब कुछ लोगों ने ऐसे ही ताने मारे थे, लेकिन उन्‍होंने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद तो आटो चलाया ही, अन्य महिलाओं को भी सिखाया। वह अब तक 150 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को आटो चलाना सीखा चुकी है। कभी ताने देेने वाले लाेग अब तारीफ करते थक नहीं रहे। प्रमिला अब मिसाल बन गई हैं। उनके ऑटो की कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी सवारी कर चुकी हैं।

प्रमिला ने गुलाबी आटो चलाना शुरू किया तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सामाजिक संगठनों ने भी उनको प्रोत्साहित किया। अब स्थिति यह है कि प्रमिला अपनी टीम के साथ रोहतक के अलावा, हिसार, झज्जर, पानीपत और जींद में भी महिलाओं को आटो चलाने का प्रशिक्षण दे चुकी हैं।

2014 में शुरू किया था ऑटो चलाना शुरू किया था लोग देते थे ताने, अब हुए मुरीद

रोहतक शहर के बाबरा मुहल्ले की रहने वाली प्रमिला के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। परिवार की मदद करने के लिए सन् 2014 में प्रमिला ने ऑटो चलाने की ठानी। प्रमिला ने आटो चलाना सीखा और दक्षता हासिल की। प्रमिला को ऑटो चलाता देख कुछ और महिलाओं में हिम्मत जागी और उनका हौसला बढ़ा। स्थानीय संगठनों और उस समय रोहतक के पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने भी प्रमिला की पहल को सराहा।

रोहतक की पहली महिला ऑटो चालक प्रमिला। (जागरण)

खुद चलाया ऑटो और अब तक 150 महिलाओं को दे चुकीं प्रशिक्षण

शहर में महिलाओं के लिए गुलाबी ऑटो शुरू किए गए। शुरुआत में 20 महिलाएं जुड़ीं। इसके बाद कारवां बढ़ता गया। करीब डेढ़ साल पहले प्रमिला ने बीमारी के चलते आटो चलाना तो बंद कर दिया, लेकिन सिखाने का काम नहीं छोड़ा है। आज स्थिति यह है कि शहर में कई महिलाएं ऑटो और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। प्रमिला के परिवार में उसके पति कुलदीप, बेटा पंकज, दो बेटी और पुत्रवधू है।

अन्‍य जिलों में भी महिलाओं को देती हैं ऑटो चलाने का प्रशिक्षण, तीन दिन में सिखा देती हैं 

रोहतक के आसपास जहां भी महिलाओं को आटो चलाने का प्रशिक्षण लेना हो तो वहां का स्थानीय प्रशासन रोहतक के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करता है। इसके बाद प्रमिला और उसकी टीम की करीब 10 सदस्य दो-तीन दिनों के लिए वहां जाकर आटो चलाने का प्रशिक्षण देती हैं। प्रमिला का दावा है कि तीन दिन में किसी को भी ऑटो चलाना सीख सकती हैं।

 

राेहतक में गुलाबी ऑटो चलाती एक महिला। (जागरण)

प्रियंका गांधी वाड्रा कर चुकी हैं प्रमिला के आटो में सफर

2019 में लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रोहतक पहुंची थीं। उस समय प्रियंका गांधी जींद रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के मैदान में हेलीकाप्टर से उतरकर सीधे प्रमिला के गुलाबी आटो में बैठी थीं। वहां से लेकर शहर के एंट्री प्वाइंट तक प्रियंका गांधी ने प्रमिला के ऑटो में सफर किया था।

यह भी पढ़ें: कारपोरेट का मिला साथ तो पंजाब में किसानों की बदल गई तकदीर, खेती-किसानी का तरीका भी बदला

 

यह भी पढ़ें: कभी हरियाणा रोडवेज की बसों में काटी टिकट, अब दुल्‍हन बन हेलीकॉप्‍टर में विदा हुई बेटी शैफाली

 

यह भी पढ़ें: BIgg Boss14 में हुई हरियाणा की तेजतर्रार भाजपा नेत्री सोनाली फाेगाट की एंट्री, जानें उनकी कहानी

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।