Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में अजीबोगरीब मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप; अगले तीन दिन होगा जमकर बदलाव

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 07:57 AM (IST)

    हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है जिससे तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 16 सितंबर से मानसून के फिर से सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया है। पंचकूला अंबाला कुरुक्षेत्र यमुनानगर करनाल कैथल सोनीपत और पानीपत में आज बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। हवा में नमी की कमी है लेकिन जल्द ही नमी बढ़ने से बारिश होगी।

    Hero Image
    जींद में हुई वर्षा, तीन दिन अभी बदलता रहेगा मौसम। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से वर्षा नहीं हो रही है। इसके चलते अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। दिन के समय धूप खिलने के साथ कुछ जगह पर बादलवाई से मौसम थोड़ा सुहावना भी है।

    शनिवार को जींद में वर्षा होने से मौसम ठंडा हुआ। वहीं, मौसम विज्ञानियों ने 16 सितंबर से फिर से मानसून के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में मौसम में बदलाव के साथ ही अभी कहीं वर्षा नहीं हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विज्ञानियों के अनुसार अभी हवा में नमी नहीं है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में फिर से हवा में नमी आने से वर्षा होगी। वर्षा से तापमान कम होगा।

    इन जिलों में आज वर्षा की संभावना

    पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, सोनीपत व पानीपत।