Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने दर्ज किया केस

    हरियाणा (Haryana Crime) के हिसार जिले में एक नाबालिग युवती के साथ उसके सौतेले पिता के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    By SURESH KUMAR Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 21 Aug 2025 11:43 PM (IST)
    Hero Image
    सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवादाता, हिसार। शहर के एक एरिया में रहने वाली नाबालिग बेटी के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। उसके पिता ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और किसी को बताने पर वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार छेड़छाड़ की और दुष्कर्म किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतना ही नहीं जब बेटी का रिश्ता तय कर दिया तो रिश्ता तुड़वाने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इस बारे में मां को बताया तो पुलिस में शिकायत दी। पुलिस को दी गई शिकायत में 17 साल की किशोरी ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा तक पढ़ी है।

    अब घर पर घरेलू काम में मां का हाथ बटाती हूं। 2012 में माता-पिता के बीच आपसी मनमुटाव के चलते तलाक हो गया था। तलाक होने के बाद मां के साथ रहने लगी। मां ने 2017 में काली मंदिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति से शादी कर ली।

    दोनों की उम्र में काफी अंतर था तो व्यक्ति को पिता न कहकर उसके नाम से बुलाती थी। करीब तीन साल पहले मां अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर गई थी।

    उस समय घर पर अकेली थी। दिन के समय सौतेला पिता जूस लेकर आया। जूस पीने के बाद होश नहीं रहा। इसी दौरान सौतेले पिता ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। उसने कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो अश्लील वीडियों इंटरनेट पर वायरल कर दूंगा।

    उसके बाद डरा धमका कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और छेड़छाड़ की। दो महीने पहले मां ने मेरा रिश्ता तय कर दिया। जब इस बारे में सौतेले पिता को पता चला तो उसने कहा कि मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो रिश्ता तूड़वा दूंगा।

    दो दिन पहले वह शराब के नशे में घर आया और मां के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान मां को सारी बता बताई तो वह पुलिस थाने में लेकर आई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।