Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sapna Choudhary: सपना के बेटे का नाम सार्वजनिक होते ही ट्रोल हो गए सैफ अली खान और करीना कपूर

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Fri, 08 Oct 2021 08:37 AM (IST)

    सपना चौधरी ने अपने बेटे के पहले जन्‍मदिन पर नाम भी सार्वजनिक कर दिया है। मगर बेटे का नाम ऐसा अनोखा है कि यह चर्चा का विषय बना हुआ है। सपना के बेटे का ...और पढ़ें

    Hero Image
    सपना चौधरी के बेटे का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है

    जागरण संवाददाता, हिसार। बिग बॉस फेम एवं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बेटे का पहला जन्‍मदिन 4 अक्‍टूबर को मनाया गया। मगर जन्‍मदिन से ज्‍यादा चर्चा सपना चौधरी के बेटे के नाम की हो रही है। पहले जन्‍मदिन पर सपना चौधरी ने अपने बेटे का नाम सार्वजनिक कर दिया। मगर उनके नाम साझा करते ही नाम का कनेक्‍शन करीना कपूर और सैफ अली खान से जोड़ा जा रहा है। दरअसल वजह ही ऐसी है। सैफ अली खान के बेटे का नाम तैमूर रखने पर जहां काफी आलोचना हुई थी, वहीं सपना चौधरी के बेटे का नाम जानकर सभी उनकी तारीफ करने में जुटे हैं। लिहाजा इंटरनेट मीडिया पर सैफ अली खान और करीना कपूर को फिर से उनके बेटे के नाम की वजह से ट्रोल किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटे की फोटो सार्वजनिक करने को लेकर भी करना पड़ा था इंतजार

    सपना चौधरी के बेटे की पहली तस्‍वीर देखने के लिए भी फैंस को इंतजार करना पड़ा था। इस फोटो को सपना चौधरी के परिवार ने ही साझा किया था और यह एकदम से वायरल हो गई थी। सपना चौधरी के बेटे के नाम को लेकर अभी भी उत्‍सुकता बनी हुई थी। अब सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू ने बेटे का नाम 'पोरस' बताया है। पहले जन्‍मदिन पर माता-पिता ने बेटे का नाम सार्वजनिक किया है। इसके बाद से ही सपना चौधरी के बेटे के नाम को लेकर सभी जगह से अच्‍छी प्रतिक्रियांए आ रही हैं।

    राजा पोरस, जिन्होंने सिकंदर के आगे घुटने नहीं टेके

    इतिहास में पोरस और सिकंदर का युद्ध काफी प्रसिद्ध है। पोरस या राजा पुरुषोत्तम, पोरवा के वंशज थे। इनका कार्यकाल 340 ईसा पूर्व से 315 ईसा पूर्व के बीच माना जाता है। वर्तमान पंजाब में झेलम से लेकर चेनाब नदी (ग्रीक में हाइडस्पेश और एसीसेंस) तक इनका विशाल साम्राज्य फैला था। इतिहासकारों के मुताबिक आसपास के अन्य राज्यों में पोरस को काफी शक्तिशाली शासक माना जाता था। सिकंदर जब विश्व विजय पर निकला तो उसका सामना पोरस से हुआ। सिकंदर के आगे कई बड़े शासकों ने समर्पण कर दिया या बुरी तरह हार गए। हालांकि, पोरस ने सिकंदर की विशाल सेना के आगे घुटने नहीं टेके। 326 ईसा पूर्व में दोनों के बीच जबरदस्त युद्ध हुआ। सिकंदर की विशाल सेना को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि पोरस हार गए और उन्हें सिकंदर के सामने पेश किया गया। सिकंदर ने पोरस से पूछा कि उनके साथ कैसा व्यवहार किया जाए। तब सिकंदर ने पूरे आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ कहा कि वैसा ही जैसा एक शासक, दूसरे शासक के साथ करता है। इस जवाब ने सिकंदर को इतना प्रभावित किया कि उसने पोरस संग दोस्ताना रिश्ते स्थापित किए, ताकि भविष्य में वह उनकी मदद हासिल कर सके।

    क्यों ट्रोल हो रही सैफ-करीना

    सपना चौधरी ने अपने बेटे का नाम पोरस रखा है, जिन्होंने भारतीय जमीन पर विदेशी ताकतों का डटकर सामना किया। वहीं सैफ-करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है, जिसने भारत पर आक्रमण करते हुए यहां के लोगों पर काफी जुल्म किया था। इंटरनेट मीडिया पर लोग दोनों सेलिब्रिटी के बेटों की नाम की तुलना कर रहे हैं।

    पांच साल तक चलता रहा प्रेम प्रसंग

    सपना चौधरी और वीर साहू की शादी चंद लोगों की मौजूदगी में जनवरी 2020 में हुई थी और अक्‍टूबर 2020 में सपना चौधरी मां बनी थी। सपना और वीर की प्रेम कहानी 2015 में शुरू हुई थी। पहली मुलाकात में एक बार तो सपना को वीर थोड़े खड़ूस लगे थे, मगर फिर उनका दिल उन पर आ गया। वीर को भी सपना पहली नजर में भा गई थीं। शादी से कुछ समय पहले ही वीर और सपना ने अपने प्रेम प्रसंग की खबरों पर मुहर भी लगा दी थी, मगर उनकी शादी का पता किसी को नहीं चला था। एकदम से सपना चाैधरी के मां बनने की खबरें सामने आई तो दोनों की शादी की बात सार्वजनिक हुई।

    सपना चौधरी को लेकर पति वीर साहू ने दिया था खुला चैलेंज

    सपना चौधरी के मां बनने की जानकारी सबसे पहले युवा हर्ष छिकारा ने पोस्‍ट करके दी थी। उन्‍होंने सपना चौधरी के मां बनने पर बधाई संदेश दिया था। इसके तुरंत बाद फैंस एक्टिव हो गए और सपना चौधरी को ट्रोल कर डाला। इससे पति वीर साहू बेहद नाराज हो गए थे। हर्ष छिकारा और अन्‍य एक युवक पर केस भी दर्ज करवा दिया। दिवाली के दो दिन पहले हर्ष छिकारा जब हांसी पुलिस थाना में पहुंचे तो पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया था। उनकी दिवाली भी जेल में ही मनी थी।

    वहीं इससे पहले पति वीर साहू ने कहा था कि सपना के खिलाफ बोलने वालों को मेरा खुला चैलेंज है, जहां मिलना है वहां मुझसे बात कर सकते हैं। पति वीर साहू को जब रोहतक के महम चौबीसी के प्रचलित चबूतरे पर पहुंचने की चुनौती मिली तो वे एक लंबे काफिले के साथ वहां पहुंच गए थे। वहां पहले से मौजूद पुलिस ने मोर्चा संभाला था और पूरा दिन यह मामला गर्माया रहा। विरोधी पक्ष ने भी दिनभर लाइव आकर वीर साहू को ड्रामेबाज कहा था।