जागरण संस्कारशाला में पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ
दैनिक जागरण द्वारा आयोजित संस्कारशाला अभियान के तहत महाबीर कालोनी स्थित मदर शारदा कान्वेंट स्कूल में कहानी पढ़ाई गई। कहानी का विषय पर्यावरण संरक्षण रहा। जिसमें पर्यावरण संरक्षण विषय पर बहुत बड़ा काम शीर्षक रहा। इसमें पर्यावरण के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया।
जागरण संवाददाता, हिसार : दैनिक जागरण द्वारा आयोजित संस्कारशाला अभियान के तहत महाबीर कालोनी स्थित मदर शारदा कान्वेंट स्कूल में कहानी पढ़ाई गई। कहानी का विषय पर्यावरण संरक्षण रहा। जिसमें पर्यावरण संरक्षण विषय पर बहुत बड़ा काम शीर्षक रहा। इसमें पर्यावरण के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। कहानी में बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण हर किसी व्यक्ति के जीवन से जुड़ा हुआ विषय है। हर साल स्माग का दंश हरियाणा सहित अन्य राज्य झेलते हैं। जिसके कारण बुजुर्ग, बच्चे और युवाओं तक को सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके साथ ही कई बीमारियां भी सामने आ रही हैं। बच्चों को बताया गया कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमारे पास एक ही सबसे बड़ा उपाय है। हम अधिक से अधिक पौधारोपण करें। इसके साथ ही पौधों की देखभाल भी करें। अगर एक पेड़ हमने तैयार कर दिया तो वह सैकड़ों लोगों को आक्सीजन दे सकता है। स्कूल के डायरेक्टर संतोष भार्गव ने कहा कि जागरण संस्कारशाला अभियान में हर विषय से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जो विषय हम आम जीवन में नहीं छू पाते हैं वह विषय संस्कारशाला में बच्चों को जानने को मिलते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। ::
जागरण संस्कारशाला में हम हर वर्ष प्रकाशित कहानियों को पढ़ते हैं और उसको अपने दोस्तों को भी सुनाते हैं। इससे हमें बहुत कुछ सीख मिलती है।-----नितिन, छात्र :::
पर्यावरण संरक्षण विषय के बारे में संस्कारशाला की कहानी से हमें गहनता से बताया। इस प्रकार के अभियान विद्यार्थियों के लिए काफी लाभकारी हैं।------------मीनाक्षी सैनी, छात्रा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।