Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    37 घंटे लगातार 20,000 सूर्य नमस्कार का 6 बार बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, चैंपियन संदीप आर्य जांगड़ा हुए सम्मानित

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 06:17 PM (IST)

    उकलाना के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप जांगड़ा ने गुजरात में 37 घंटे में 20000 सूर्य नमस्कार कर 6 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने उन्हें सम्मानित किया। संदीप अब तक 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी और योग गुरु रामदेव ने भी उन्हें बधाई दी। संदीप युवाओं को योग के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    Hero Image
    शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वर्ल्ड चैंपियन संदीप आर्य जांगड़ा को किया सम्मानित

    संवाद सहयोगी, उकलाना। उकलाना फरीदपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप जांगड़ा ने गुजरात के मोढेरा में आयोजित सूर्य नमस्कार चैंपियनशिप में 37 घंटे लगातार 20,000 सूर्य नमस्कार का 6 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने संदीप जांगड़ा को शुभकामनाएं देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिपाल ढांडा ने कहा संदीप ने यह रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश और देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। इस उपलब्धि से युवाओं को एक नया संदेश मिलेगा। इनके माध्यम से पूरे देशवासी सूर्य नमस्कार का महत्व समझ पाएंगे।

    सूर्य नमस्कार करने से स्वस्थ रहता है व्यक्ति 

    सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन 10 मिनट सूर्य नमस्कार सबको करना चाहिए। देश का युवा योग और सूर्य नमस्कार को अपने जीवन शैली में शामिल करेंगे। जिससे हर व्यक्ति निरोगी स्वस्थ होगा।

    संदीप ने अब तक सूर्य नमस्कार में 6 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं और उनका नाम लंदन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और अमेरिका बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो चुका है। उनके 37 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धि को देखते हुए पोलैंड के वैज्ञानिक उन पर रिसर्च करने के लिए भारत आएंगे। संदीप आर्य जांगड़ा की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं बधाई दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुभकामनाएं दी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और योग गुरु बाबा रामदेव ने उन्हें बधाई दी है। संदीप आर्य ने 6 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए है। 15 सालों से लगातार सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर रहे युवाओं को योग और खेलों से जुड़ने के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम कर रहे हैं।

    संदीप आर्य जांगड़ा की उपलब्धियां -

    1. पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड 5 हजार लगातार सूर्य नमस्कार करके बनाया

    2. दूसरा रिकॉर्ड 8788 सूर्य नमस्कार करके रिकॉर्ड बनाया

    3. तीसरा रिकॉर्ड 10 हजार बार सूर्य नमस्कार करके बनाया

    4. चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड 12,000 सूर्य नमस्कार करके बनाया

    5. पांचवां वर्ल्ड रिकॉर्ड 15,000 सूर्य नमस्कार करके बनाया

    6. 20,000 लगातार सूर्य नमस्कार करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया