हिसार नगर निगम में हाउस टैक्स ब्रांच में भ्रष्टाचार का सच दिखाने के लिए कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
हाल में ही हुए प्रोपर्टी टैक्स विवाद में पार्षद भूप सिंह रोहिला ने कहा कि गृह कर शाखा की कार्यप्रणाली से जनता बहुत परेशानी झेल रही है। शाखा में जी-8 शून्य करने से लेकर फर्जी रसीद तक क्या-क्या भ्रष्टाचार हुए उन्हें उजागर करने के लिए काम कर रहा हूं।
हिसार, जेएनएन। नगर निगम में प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य करवाने के लिए शहरवासियों को पहले कंपोजिशन फीस (सीएफ) जमा करवानी होगी। इसके बाद ही वह सिंगल विंडो सिस्टम पर अपनी फाइल जमा करवा सकेंगे। निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने इस बारे में कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने निगम हाउस टैक्स शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने में लोगों को परेशानी होती है। इसे दूर करने के लिए इस शाखा को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 22 अक्टूबर से कंपोजिशन फीस जमा करवाए बिना कोई फाइल सिंगल विंडो पर नहीं ली जाएगी। इस ब्रांच में कार्यरत सभी क्लर्कों के लिए कंप्यूटर की व्यवस्था कराई जाएगी। ऑनलाइन फाइल सिस्टम को लागू करवाने में आसानी होगी।
आवेदन पर लिखना होगा सीएफ रसीद नंबर
निगम आयुक्त ने कहा कि कंपोजिशन फीस की रसीद संख्या, राशि, तारीख व सीएफ रसीद नंबर आवेदन फार्म पर अनिवार्य रूप से लिखना होगा। उसके बाद ही ङ्क्षसगल ङ्क्षवडो पर फाइल जमा होगी। किस फाइल पर कितना पैसा बनता है, उसकी सूची भी लोगों के लिए डिस्प्ले की जाए। जिससे जनता को सीएफ के प्रति जानकारी मिल सके।
वहीं पार्षद भूप सिंह रोहिला ने कहा कि गृह कर शाखा की कार्यप्रणाली से जनता बहुत परेशानी झेल रही है। शाखा में जी-8 शून्य करने से लेकर फर्जी रसीद तक क्या-क्या भ्रष्टाचार हुए उन्हें उजागर करने के लिए काम कर रहा हूं।
इन बिंदुओं पर मांगी जांच रिपोर्ट
- 18 नवंबर 2019 को निगम आयुक्त के आदेश से जो सिविल लाइन थाना में एफआइआर दर्ज करने के लिए लिखा गया था। इस बारे में आज तक हुई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट दी जाए। इसमें निगम व पुलिस के बीच क्या-क्या पत्राचार हुआ इसकी रिपोर्ट संलग्न किया जाए।
- 27 नवंबर 2019 को ऑनलाइन जी-8 का रिसिप्ट नंबर 060171928054246 है। इस रसीद पर 300 रुपए किसके द्वारा जमा करवाए गए। इसकी जानकारी दी जाए।
- जांच रिपोर्ट के अनुसार 7 पोस्टल ऑर्डर को किसके द्वारा कैश करवाया गया, अगर नहीं करवाया तो उस मामले में जांच न करने के कारण की पूरी जानकारी सहित फाइल उपलब्ध करवाई जाए ।
- जांच रिपोर्ट अनुसार दिए गए 7 पोस्टल ऑर्डर को किसके द्वारा कैश करवाए गए। अगर नहीं करवाए तो उस मामले में जांच न करने के कारण की पूरी जानकारी व जांच फाइल उपलब्ध करवाई जाए।
- जी-8 में एक नंबर रसीद के बाद 10 नंबर रसीद काटी जाती है क्या ये निगम के अनुसार सही है। इसकी पूरी जानकारी दी जाए।
- जी-8 रसीद 4400- 4449 में जो रसीद रद दिखाई गई है, उसकी जांच करवाएं।
- कर्मचारी विकास को जारी की गई सभी जी-8 रसीद के नंबर सहित जारी व जमा करवाने की तारीख व उन रसीदों पर निगम में जमा करवाए गए रुपयों की जानकारी दी जाए।
- जी-8 रसीद नंबर 4390 से 4410 व 4440 से 4455 तक की सभी पूरी कापियां दिखाई जाए व उच्चाधिकारियों के सामने सील की जाए।
- जी-8 छापने वाली फर्म का नाम पता व 2010 में छपाई के लिए भेजे पत्रों व नंबरों की पूरी जानकारी दी जाए।
- 2010 से लेकर 2020 तक की संबंधित ऑडिट में कितनी जमा काम दिखाई गई है। पूरी जानकारी व ऑडिट संबंधित साल अनुसार सभी फाइल दिखाई जाए।
- सबूतों से छेड़छाड़ न हो सके, इसके लिए विशेष तौर पर लिखित आदेश जारी किए जाएं।
-------------------------