विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

24 घंटे में माउंट एल्‍ब्रुस फतह करने का दावा, ऐसा करने वाली देश की पहली महिला बनीं हिसार की रीना भट्टी

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2022 12:58 PM (IST)

हिसार की रीना भट्टी ने महज 24 घंटे में माउंट एल्‍ब्रुस फतह करने का कारनामा अपने नाम करने का दावा ...और पढ़ें

माउंट एल्‍ब्रुस चोटी पर तिरंगा फहराते हुए हिसार की रीना भट्टी
माउंट एल्‍ब्रुस चोटी पर तिरंगा फहराते हुए हिसार की रीना भट्टी

जागरण संवाददाता, हिसार : महज 24 घंटे में माउंट एल्‍ब्रुस चोटी को फतह करने वाली हिसार की बेटी रीना भट्टी देश की पहली महिला बन गई है। उन्‍होंने महज 24 घंटे में ये कारनामा अपने नाम करने का दावा किया है। इससे पहले यूरोप की 5 हजार 642 मीटर ऊंची माउंट एल्‍ब्रुस चोटी को फतह तो कई महिला पर्वतारोही कर चुकी हैं, मगर महज 24 घंटे में ऐसा करने वाली रीना भट्टी केवल एक ही हैं। उनको पर्वतारोही अनीता कुंडू व हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला ने पोस्‍ट कर बधाई दी है।

रीना भट्टी ने 15 अगस्‍त के दिन एल्‍ब्रुस की चोटी पर तिरंगा फहराया था और इसकी वीडियो भी बनाई थी। बहुत कम समय में कई चोटियों को फतह कर चर्चा में आने वाले हिसार की रीना भट्टी की बहुत तारीफ हो रही है। रीना भट्टी की चेहरे की त्‍वचा बर्फ के कारण पूरी तरह से जल चुकी है, यह वीडियो में साफ देखा जा रहा है। माउंट एल्‍ब्रुस पर तापमान माइनस 20 डिग्री बना हुआ है तो वहीं चढ़ाई के दौरान हवाएं 45 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी।

जुलाई में महज 70 घंटे में फतह की थी दो चोटियां

रीना भट्टी ने इसी जुलाई महीने में 70 घंटे के अंदर दो ऊंची चोटियां फतेह कर रिकार्ड बनाया है। हिसार के मिलगेट में श्यामलाल बाग निवासी रीना भट्टी ने चार साल की कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की। लद्दाख में 6,250 मीटर माउंट कांग यात्से और 6,240 मीटर माउंट जू जोंगो चोटी पर देश का तिरंगा फहराया। रीना भट्टी ने कहा कि वह इस चढ़ाई के लिए अमरनाथ यात्रा से प्रेरित हुई। उसके बाद उसने कड़ी मेहनत की और अब यह सफलता हासिल की है।

वर्कशाप चलाते हैं पिता, मां गृहणी

रीना ने बताया कि पिता बलवान सिंह वर्कशाप चलाते हैं तो माता गृहणी हैं। उसका अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट है। जिसके लिए वह तैयारी कर रही हैं मगर उन्हें मदद की काफी आवश्यकता है क्योंकि वह इस स्पो‌र्ट्स में आर्थिक रूप से सशक्त नहीं हैं। प्रतिदिन साढ़े तीन घंटे का किया अभ्यास दो चोटियों पर चढ़ाई के लिए रीना ने प्रतिदिन साढ़े तीन घंटे अभ्यास किया। जिसमें योग से लेकर साइकिलिंग व दौड़ शामिल रही। नियमित अभ्यास से ही यह चढ़ाई इतने कम समय में संभव हो पाई।

रीना ने बताया कि इसी प्रकार नियमित अभ्यास से ही उसने पूर्व में दक्षिण अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो और लद्दाख की 7135 मीटर ऊंची चोटी माउंट नून सहित कई पहाड़ियों पर चढ़ाई कर चुकी है। अब माउंट एल्ब्रुस चोटी को भी फतह कर लिया है।

युवाओं को यह दिया संदेश

अपनी इस उपलब्धि पर रीना ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं के लिए कहा कि हरियाणा और भारत के सभी युवाओं को चाहिए कि वह जिस भी क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं, उस पर ध्यान दें और कड़ी मेहनत करे। छोटे छोटे प्रयास करते रहें। आपकी कड़ी मेहनत और प्रयास आपको सफलता दिलाएगी। रीना ने कहा कि मैं यह रिकार्ड उन लड़कियों को समर्पित करना चाहता हूं जो अपने जीवन में कुछ करना चाहती हैं और किसी कारणवश अभी तक नहीं कर पाई हैं।